Video: मुंबई में यूथ कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
वीडियो में देखा जा सकता है भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी कर रहे हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है कि बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे 40-50 लोगों के साथ-साथ कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी को हिरासत में लिया है।;
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर पाबंदियों की धज्जिया उड़ती हुईं नजर आईं हैं। कोरोना वायरस की वजह से पहले से ही लागू पाबंदियों के बीच आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी किया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी कर रहे हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है कि बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे 40-50 लोगों के साथ-साथ कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी को हिरासत में लिया है।
Mumbai | Youth Congress workers hold protest against fuel price hike outside BJP office. pic.twitter.com/5d8oj5ageH
— ANI (@ANI) June 5, 2021
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तार के बाहर ही बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है लोग कोरोना संकट काल में भी किस कदर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए है।