मिजोरम के नए CM बने लालदुहोमा, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।;

Update: 2023-12-08 07:04 GMT

Mizoram Chief Minister: जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में 11 अन्य ZPM नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। जहां मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) प्रमुख और निवर्तमान सीएम जोरमथांगा (Zoramthanga) भी मौजूद रहे। 



मिजोरम में सात नवंबर को 40 सीटों पर हुआ था विधानसभा चुनाव 

दरअसल, मिजोरम में 7 नवंबर को 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ था। मतदान के दौरान राज्य में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ। चार दिसंबर को चुनाव के नतीजे जारी किए गए थे। ZPM ने 40 में से 27 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की है।  ZPM को 2019 में ही एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया गया था और 2018 के चुनावों में इसकी संख्या 8 से काफी बढ़ गई।


ये भी पढ़ें- बीजेपी ने 3 राज्यों में किया पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान

Tags:    

Similar News