बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी, वायनाड का दौरा करेंगे राहुल गांधी

Update: 2019-08-10 03:10 GMT
Live Updates - Page 2
2019-08-10 11:47 GMT

केरल: राहुल गांधी कल केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है।



2019-08-10 11:42 GMT

केरल: भारी वर्षा के बाद वायनाड में मकान और सड़क जलमग्न हो गए।




2019-08-10 11:23 GMT

दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने आज कर्नाटक के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बी जनार्दन पूजारी को बाढ़ प्रभावित बंटवाल में उनके घर से रेस्क्यू किया।



2019-08-10 11:21 GMT

शिवमोग्गा क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पानी में डूब गया।



2019-08-10 11:19 GMT

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी को बेलगाम के संकेश्वर में कहा कि शरणार्थियों को एक नए जीवन की आवश्यकता है। सरकार को इस संबंध में सभी संभव उपाय करने चाहिए। पिछले साल हमारी सरकार के दौरान कोडागु में जिस तरह से कार्रवाई हुई थी, उसी तरह से कार्रवाई की जानी है।



2019-08-10 11:09 GMT

गुजरात: कांडला बाईपास के नजदीक मोरबी में एक दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो घई।



2019-08-10 11:07 GMT

कर्नाटक: सेना ने बादामी शहर के पास रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।


 

2019-08-10 10:44 GMT

महाराष्ट्र: मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन और मुंबई रोटी बैंक बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक साथ आए हैं। वे राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद भेज रहे हैं।


  

2019-08-10 10:38 GMT

महाराष्ट्रः कोल्हापुर के हसुर गांव में एनडीआरएफ के जवानों द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।  



2019-08-10 10:21 GMT

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए वितरित राहत सामग्री पर राजनीतिक दलों के स्टीकर चिपकाए की खबरों को लेकर कहा कि किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। यह सरकार का काम है। किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के चित्रों की आवश्यकता नहीं है।


 

Tags:    

Similar News