बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी, वायनाड का दौरा करेंगे राहुल गांधी

देश में मॉनसून का कहर अभी जारी है। केरल से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, मध्यप्रदेश और भारत के पूर्वी हिस्से में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। केरल में बाढ़ कहर तो है ही लेकिन रूक रूकर हो रही बारिश से भी लोग परेशान हैं।;

Update: 2019-08-10 03:10 GMT

देश में मॉनसून का कहर अभी जारी है। केरल से लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, मध्यप्रदेश और भारत के पूर्वी हिस्से में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। केरल में बाढ़ कहर तो है ही लेकिन रूक रूकर हो रही बारिश से भी लोग परेशान हैं। केरल में बारिश और बाढ़ से मची तबाही में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 12 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। वायनाड में भूस्खलन के करीब सात जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। कहीं जलभराव है तो कहीं भूस्खलन ने लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। अगल-अलग जहागों पर लोगों को टीम रेस्क्यू कर रही है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वायनाड, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ के हालात ऐसे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Live Updates
2019-08-10 15:12 GMT

गुजरात: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने आज मोरबी जिले के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल से 47 छात्रों और 6 शिक्षकों को रेस्क्यू किया।



2019-08-10 14:55 GMT

एनडीआरएफ की टीम ने बेल्थांगडी के चार्मादी इलाके में दो गर्भवती महिलाओं और दो बच्चों समेत 85 फंसे लोगों को रेस्क्यू किया।



2019-08-10 14:26 GMT

केरलः वायनाड के जिलाधिकारी एआर अजय कुमार ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है। मेप्पदी के पास पुथुमाला में हुए एक बड़े भूस्खलन के अलावा ऐसी कोई अन्य बड़ी घटना सामने नहीं आई है।



केरलः वायनाड के जिलाधिकारी एआर अजय कुमार ने कहा कि हमने अधिकांश संवेदनशील स्थानों पर निवारक निकासी की है, लगभग 30,000 लोग अब राहत शिविरों में हैं। 



2019-08-10 14:18 GMT

केरलः भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों का मलप्पुरम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



2019-08-10 13:14 GMT

कर्नाटक: कोटे पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने शिवमोग्गा में बाढ़ प्रभावित गौशाला से लगभग 200 मवेशियों को बचाया है।



2019-08-10 12:50 GMT

कर्नाटक में बेलिमल्लुर गाँव में बाढ़ का पानी बढ़ने से भाजपा विधायक, सांसद रेणुकाचार्य ने अगरला नाव से सवारी की।



2019-08-10 12:23 GMT

केरल में बाढ़ प्रभावित पलक्कड़ जिले के अगाली में गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया गया।



2019-08-10 12:20 GMT

वडोदरा की जिलाधिकारी शालिनी अग्रवाल ने कहा कि अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन आज बारिश का पूर्वानुमान है। हम विश्वामित्री नदी के स्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। हम केवल लोगों को बताना चाहेंगे, अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें।



2019-08-10 12:02 GMT

भारतीय सेना ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अपने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। 10 अगस्त को कुल 9 राहत टीमें, 12 इंजीनियर टीमें महाराष्ट्र के कोहलापुर और सांगली के बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को सहायता प्रदान कर रही हैं।


2019-08-10 11:58 GMT

एनडीआरएफ ने आज कोल्हापुर में चार गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया।



Tags:    

Similar News