पीएम मोदी से शादी करने के लिए धरने पर बैठी यह महिला, दीदार के लिए है बेकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। देश में तो उनके चाहने वाले करोड़ों की तादाद में हैं।;

Update: 2017-10-07 12:01 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। देश में तो उनके चाहने वाले करोड़ों की तादाद में हैं। कई फैन तो पीएम मोदी को भगवान की तरह पूजते हैं। इसलिए उनका मंदिर भी बनवा रहे हैं। लेकिन अब एक महिला नरेंद्र मोदी से शादी करने के लिए पिछले एक महीने से धरने पर बैठ गई है।
 
ओम शांति शर्मा नाम की यह महिला राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। जो पीएम मोदी से शादी की ख्वाहिश पाले 8 सिंतबर से जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हुई है। बता दें कि ओम शांति पीएम मोदी के दीदार के लिए बेकरार है। 
 
 
अपने पति से धोखा खा चुकी ओम शांति बताती हैं, 'पीएम मोदी बड़े ही सुलझे हुए इंसान हैं। मोदी महिला के दर्द को भली-भांति जानते हैं और वह मेरी पीड़ा भी समझेंगे। मैं तो बस उनकी ताउम्र सेवा करना चाहती हूं।'
 
 
शांति आगे कहती हैं, 'मैं पीएम मोदी से एक बार मिलना चाहती हूं। मैं जानती हूं कि उन्हें कैसे मनाना है। इसके बाद में अपना धरना भी बंद कर दूंगी। मुझे उम्मीद है कि वह मेरी संवदेना को समझेंगे।'
 
यह भी पढ़ें:- यूपी के बहराइच में सरयू नदी में नाव डूबी, 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
 
मनोवैज्ञानिकों की मानें तो जंतर मंतर के फुटपाथ पर धरना देती शांति की यह स्वाहिश सुर्खियां बटौरने की भी हो सकती है। हो सकता है वो खबरों में रहकर अपनी पीड़ा को पीएम मोदी तक पहुंचाना चाहती हो। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News