सैनिकों के लिए राजनाथ ने किया बड़ा ऐलान, केजरीवाल ने भी जताई खुशी
केंद्र में भाजपा सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं।;
केंद्र में भाजपा सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का सैनिकों के लिए एक खास कदम उन्हें भी अच्छा लगा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने शहीद जवानों के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं खुश हूं कि केंद्र सरकार ने हमारी सरकारी की स्कीम को अपनाया। अपने जवानों का सम्मान करना वाकई बहुत जरूरी है। जवानों का परिवार महसूस करता है कि देश भी उनकी चिंता करता है।'
बता दें कि केजरीवाल ने शहीद सैनिकों और पुलिसवालों के लिए एक करो़ड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की पहल की थी। हालांकि उस दौरान उनके इस कदम की कड़ी आलोचना भी हुई थी। मेरठ में रेपिड एक्शन फोर्स के 25वें राइजिंग डे परेड के दौरान राजनाथ सिंह ने आज ऐलान किया है कि देश के लिए शहीद होने वाले हर जवान के परिजनों को एक करोड़ रुपये की मदद की जाएगी। यह नियम 2016 से लागू माना जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App