सबरीमाला मंदिर विवाद / केरल में आज भी कई जगहों पर प्रदर्शन, भाजपा सांसद के घर फेंका देसी बम
केरल में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री के बाद शनिवार को भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आज भाजपा सांसद वी मुरलीधरन के घर पर देसी बम से हमला किया गया है।;
केरल (Kerala) में सबरीमाला मंदिर (Sabrimala Temple) में महिलाओं की एंट्री (Women Entry) के बाद शनिवार को भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आज भाजपा सांसद (BJP MP) वी मुरलीधरन के घर पर देसी बम से हमला किया गया है। गरीमत रही ही इस हमले में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
एएनआई के मुताबिक, राज्य में हिंसा के के दौरान 3,178 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 37 हजार 979 लोगों के खिलाफ 1,286 मामले दर्ज किए गए हैं।
Kerala: 3,178 persons have been arrested in connection with the violence across the state, 1,286 cases registered against 37,979 persons. #SabarimalaTemple
— ANI (@ANI) January 5, 2019
वहीं बीते शुक्रवार को भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सीपीआई (एम) नेता एएन शमसीर समते कई नेताओं के घर पर हमला किया था। हमले के दौरान करीब रात 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कन्नूर जिले में विधायक के घर पर बम फेंका था।
दूसरी तरफ तिरुवंतमपुरम में पुलिस ने नेदुमंगड और वलियामाला पुलिस थाना सीमा में धारा 144 कर दी गई थी। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक पुलिस ने 1369 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 717 लोगों को नजरबंद किया है और 801 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा कई लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है। सबरीमाला मंदिर में एक 46 साल की श्रीलंकाई महिला के प्रवेश को लेकर भी संगठनों में रोष दिखा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App