सुष्मिता देव ने संभाली महिला कांग्रेस की कमान, राहुल गांधी की है बेहद करीबी
सुष्मिता देव को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है।;
लोकसभा सांसद सुष्मिता देव ने शुक्रवार को महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभाला।
सुष्मिता देव ने शोभा ओजा की जगह ली है। देव और ओझा दोनों ही कांग्रेस के प्रवक्ता रही हैं। ओझा ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद अगस्त 2013 में संभाला था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोभा ओझा के स्थान पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सुष्मिता देव को नियुक्त किया है।
एआईसीसी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी के एक बयान में कहा कि शोभा ओझा ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बेहद सराहनीय योगदान दिया है।
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा- बेरोजगार लोगों ने मोदी और ट्रंप जैसे नेताओं को जिताया
सुष्मिता देव पेशे से वकील हैं और उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। सुष्मिता असम के सिलचर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App