Rohit Sharma Birthday: क्या पति रोहित को शेयर करना चाहती थीं रितिका, सोशल मीडिया पर शेयर किया था ये किस्सा
भारतीय टीम में नंबर दो की पोजिशन रखने वाले और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्म है। इस खास मौके पर पत्नी रितिका का एक ऐसा किस्सा लेकर आए हैं जिसने सभी फैन्स की आंखे खेल कर रख दी थी। टीम इंडिया के दांए हाथ के धांसू ओपनर बल्लेबाज की पत्नी रितिका ने एक बार ट्वीट कर बताया था कि वो अपने पति रोहित को शेयर कर सकती हैं।;
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रितिका पहले उनकी मैनेजर थी और अब पत्नी है। रोहित और रितिका की मुलाकात प्रोफेशनल तरीके से हुई थी। रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और साथ ही वो रोहित की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर काम किया करती थी। ऐसे में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों जल्द ही दोस्त बन गए। दोनों ने एक दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद रोहित ने रितिका को प्रपोज किया और दोनों एक दूसरे के साथ 13 दिसंबर 2015 को शादी करने का फैसला किया। दोनों की एक बेटी है।