Rohit Sharma Birthday: क्या पति रोहित को शेयर करना चाहती थीं रितिका, सोशल मीडिया पर शेयर किया था ये किस्सा
भारतीय टीम में नंबर दो की पोजिशन रखने वाले और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्म है। इस खास मौके पर पत्नी रितिका का एक ऐसा किस्सा लेकर आए हैं जिसने सभी फैन्स की आंखे खेल कर रख दी थी। टीम इंडिया के दांए हाथ के धांसू ओपनर बल्लेबाज की पत्नी रितिका ने एक बार ट्वीट कर बताया था कि वो अपने पति रोहित को शेयर कर सकती हैं।;
बता दें कि रोहित का जन्म जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ। 20 साल की उम्र में उन्होंने वनडे क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ था। एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रोहित शर्मा के नाम है।