बुध का वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर, बिजली से तेज चमकेगी इनकी किस्मत- ये दो होंगे कंगाल

बुध ग्रह का गोचर 2 जून 2019 यानी रविवार सुबह 8 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 21 जून 2019 यानी शुक्रवार सुबह 02:19 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। हिंदी धर्म शास्त्रों में बुध का राशि परिवर्तन का काफी महत्व बताया गया है। बुध को वाणी का कारक मन गया है। बुध ग्रह वाणी, मन, स्वास्थ्य, नौकरी, तरक्की, सम्मान और विवाह के स्वामी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के बुध का परिवर्तन जातक को कर्म के अनुसार सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम देते हैं। बुध का मिथुन राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।;

Update: 2019-06-01 10:38 GMT

धनु राशि

बुध का गोचर धनु राशि के सप्तम भाव में होगा। कुंडली का सप्तम भाव विवाह का भाव कहा जाता है। आविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। बुध का राशि परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति भी बन सकती है। घर-परिवार में किसी से भी बात करते वक्त वाणी पर नियंत्रण रखें। बुध का परिवर्तन नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा साबित रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आय में भी वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।



 


Tags:    

Similar News