5G in Haryana: हरियाणा के 13 शहरों में जियो 5जी सर्विस शुरू, यहां देखें लिस्ट

रिलायंस जियो हरियाणा में तेजी के साथ 5जी लॉन्च कर रहा है। अब तक हरियाणा के 13 जिलों में 5जी सर्विस लाइव हो चुकी है। आगे देखें जियो 5जी शहरों की लिस्ट...;

Update: 2023-02-07 06:47 GMT

Jio 5G in Haryana: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) तेजी के साथ पूरे भारत में अपनी 5जी सेवाओं (5G services) का विस्तार कर रहा है। रिलायंस जियो की True 5G सेवाओं वाले शहरों की कुल संख्या 225 से अधिक हो गई है। अन्य राज्यों की तरह ही जियो हरियाणा के भीतर भी 5जी लॉन्च (Jio 5G Haryana) कर रहा है। हरियाणा के 13 जिलों में 5जी सर्विस (5G service) लाइव हो चुकी है।

Reliance Jio ने सबसे पहले पानीपत जिले में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की थी। उसके बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में जियो 5जी नेटवर्क लॉन्च हुआ। अब हरियाणा के अंबाला, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, थानेसर, यमुनानगर और सोनीपत के जियो यूजर्स को 5जी सर्विस मिल रही है। इन शहरों के यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत तेज नेटवर्क कनेक्टिविटी वाला इंटरनेट मिल रहा है। Jio वेलकम ऑफर के तहत जियो यूजर्स के एक्टिव रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है।

Jio 5G शहरों की लिस्ट (Jio 5G cities list)

आंध्र प्रदेश- चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, कडप्पा, काकीनाडा, कुरनूल, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, राजामहेंद्रवरम, श्रीकाकुलम, तिरुमाला, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, अनंतपुरम, भीमावरम, चिराला, गुंतकल, नंदयाल और तेनाली।

अरुणाचल प्रदेश- ईटानगर

असम- गुवाहाटी, नौगांव, सिलचर, डिब्रूगढ़, जोरहाट और तेजपुर।

बिहार- मुजफ्फरपुर , गया और पटना।

चंडीगढ़

छत्तीसगढ़- भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायपुर, अंबिकापुर, धमतरी और राजनांदगांव।

गोवा- पणजी।

दिल्ली

गुजरात- अहमदाबाद, अहवा, अमरेली, आनंद, भरूच, भावनगर, भुज, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गोधरा, हिम्मतनगर, जामनगर, जूनागढ़, कलोल, खंबलिया, लूनावाड़ा, मेहसाणा, मोडोसा, मोरबी, नदियाद, नवसारी, पालनपुर, पाटन , पोरबंदर, राजकोट, राजपीपला, सूरत, वडोदरा, वलसाड, वेरावल, व्यारा और वाधवान।

झारखंड- धनबाद, जमशेदपुर, रांची।

हरियाणा- अंबाला, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, थानेसर, यमुनानगर और सोनीपत।

कर्नाटक- बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, बीदर, बीजापुर, चित्रदुर्ग, चिक्कमगलुरु, दावणगेरे, गडग-बेतागेरी, हसन, होसपेट, हुबली-धारवाड़, कालाबुरागी, मांड्या, मैंगलोर, मणिपाल, मैसूरु, शिवमोग्गा, तुमकुरु और उडुपी।

केरल- अलप्पुझा, चेरथला, गुरुवयूर मंदिर, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर और त्रिवेंद्रम।

मध्य प्रदेश- भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री महाकाल महलोक और उज्जैन।

महाराष्ट्र- अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, जलगाँव, लातूर, मुंबई, नागपुर, नांदेड़-वाघाला, नासिक, पुणे, सांगली और सोलापुर।

मणिपुर- इंफाल।

मेघालय- शिलांग।

मिजोरम- आइजोल।

नागालैंड- दमापुर और कोहिमा।

ओडिशा- बालासोर, बारीपदा, बलांगीर, नाल्को, भद्रक, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, कटक, झारसुगुड़ा, पुरी, राउरकेला और संबलपुर।

पुदुचेरी

पंजाब- अमृतसर, डेराबस्सी, खरड़, लुधियाना, मोहाली, जालंधर, फगवाड़ा और जीरकपुर।

राजस्थान- बीकानेर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, नाथद्वारा और उदयपुर।

तमिलनाडु- चेन्नई, कोयम्बटूर, धर्मपुरी, इरोड, होसुर, मदुरै, सलेम, थूथुकुडी, कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंभकोणम, नागरकोइल, तंजावुर, तिरुवन्नमलाई, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर और वेल्लोर।

तेलंगाना- हैदराबाद, आदिलाबाद, महबूबनगर, रामागुंडम, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, निजामाबाद और वारंगल।

त्रिपुरा- अगरतला।

उत्तराखंड- देहरादून और हरिद्वार।

उत्तर प्रदेश- आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।

पश्चिम बंगाल- आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता और सिलीगुड़ी।

Android फ़ोन पर Jio 5G सक्रिय करने का प्रोसेस

  • फोन की सेटिंग में जाएं।
  • "Mobile network" पर टैप करें।
  • Jio सिम चुनें और फिर 'Preferred network type' विकल्प पर टैप करें।
  • अब 5G सेलेक्ट करें।
Tags:    

Similar News