Bank Holidays in October: 31 के महीने में केवल 9 दिन खुलेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
RBI के मुताबिक, अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा। अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए। साथ ही आगे जानिए कि बैंक की छुट्टी के दिन कैसे आप अपने काम निपटा सकते हैं।;
Bank Holidays in October 2022: अगर आप अक्टूबर (october) महीने में किसी काम के लिए बैंक (Bank) जाने की सोच रहे हैं तो उससे पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। वरना कहीं ऐसा ना हो कि आप बैंक गए और आपका काम ही नहीं हो पाया। अक्टूबर का महीना त्योहारी होता है यानी इस महीने दिवाली (Diwali), दशहरा (Dussehra), छठ पूजा (Chhath Puja), गोवर्धन पूजा, दुर्गा पूजा जैसे कई त्योहार आते हैं। इस अक्टूबर के महीने में कुल मिलाकर 21 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, अक्टूबर के महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर के पहले 9 दिन ही लगातार बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बैंक के कर्मचारियों को 22 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक लगातार 9 दिन की छुट्टी मिलेगी। 21 दिनों में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है। आरबीआई की लिस्ट बैंक हॉली डे लिस्ट स्थानीय छुट्टियां भी शामिल रहती है। अगर आप इस महीने बैंक जाने का सोच रहे हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक जरूर कर लें।
अक्टूबर 2022 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (List of Bank Holidays in October 2022)
1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती
3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम)
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक)
7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक)
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम)
9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर)
16 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी)
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर)
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ)
30 अक्टूबर – रविवार
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना)
छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं बैंक का काम
डिजिटल के इस समय में लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन या नेट बैंकिग की सुविधा देते हैं। बैंक के अवकाश के दिन भी आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। साथ ही एटीएम बैकिंग की सुविधा का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जल्द से जल्द कैश की व्यवस्था कर लें, क्योंकि अक्सर त्योहारों के समय में एटीएम से कैश मिलना मुश्किल हो जाता है। कई एटीएम में तो पैसे ही खत्म हो जाते हैं।