Bank Holidays Jan 2023: जनवरी में आधे महीने बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

साल 2022 के अलविदा कहने का समय पास आ रहा है। नया साल आने से पहले RBI ने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।;

Update: 2022-12-18 10:12 GMT

Bank Holidays January 2023: कुछ ही दिनों के बाद साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर खत्म हो जाएगा। दिसंबर को अलविदा कहने के साथ ही शुरुआत होगी साल 2023 की। नया साल आने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी 2023 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in January 2022) जरूर चेक कर लीजिए। 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी बैंक छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 महीने में 15 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। पूरे आधे महीने की छुट्टियों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस और अन्य कारणों से बैंक में छुट्टी रहेगी। बता दें कि आरबीआई हॉलिडे लिस्ट में स्थानीय छुट्टियों को भी शामिल किया जाता है।  

जनवरी 2023 बैंक छुट्टियों की लिस्ट (January Bank Holidays List 2023)

दिनांकजगह

1 जनवरी 2023 

रविवार का अवकाश

2 जनवरी 2023

मिजोरम में छु्ट्टी

8 जनवरी 2023 

रविवार का अवकाश

11 जनवरी 2023

मिशनरी दिवस (मिजोरम) छुट्टी 

12 जनवरी 2023

स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में छुट्टी

14 जनवरी 2023 

मकर संक्रांति पर गुजरात, कर्नाटक/माघ बिहु पर असम, सिक्किम, तेलंगाना में छुट्टी

15 जनवरी 2023 

पोंगल पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी, तमिलनाडु/तिरुवल्लुवर दिवस पर तमिलनाडु में छुट्टी

16 जनवरी 2023

कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश/उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी, तमिलनाडु में छुट्टी

22 जनवरी 2023

सोनम लोसर पर सिक्किम में छुट्टी

23 जनवरी 2023

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में छुट्टी

25 जनवरी 2023

राज्यत्व दिवस पर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी

26 जनवरी 2023 

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अवकाश/वसंत पंचमी पर हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में छुट्टी

28 जनवरी 2023

दूसरा शनिवार का अवकाश

29 जनवरी 2023

 रविवार का अवकाश

31 जनवरी 2023 

मी-दम-मी-फी पर असम में छुट्टी

डिजिटल के इस दौर में अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिग सुविधाएं देते हैं। ऐसे में ग्राहक छुट्टी के दिन भी अपने अधिकतर काम घर बैठे निपटा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई की सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहती हैं। 

Tags:    

Similar News