भारत में BMW F 900 XR बाइक हुई लॉन्च, देगी 200km की टॉप स्पीड
BMW F 900 XR: बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने नई एडवेंचर मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेजा है। मात्र 3.6 सेकेंड में ये 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। बात करें अगर इसकी टॉप स्पीड की तो ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।;
ऑटो बाजार (Automobile) में कई वाहन मौजूद हैं जिनमें से कुछ फीचर्स और खासियत के चलते काफी प्रसिद्ध भी हैं। बात करें अगर बीएमडब्ल्यू (BMW) कि तो इसे ऑटो दुनिया में अलग ही पहचान मिली हुई है। कंपनी की वाहनों (BMW Vehicle) को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। भारत में BMW Motorrad ने ज्यादा मॉडल्स तो पेश नहीं कर रखें लेकिन जितने मॉडल्स मौजूद हैं उन्हें लोगों द्वारा काफी प्यार मिलता है। वहीं, कंपनी ने अपनी एक नई मोटरसाइकिल (BMW New Motorcycle) को भारतीय बाजार में उतार दिया है।
दरअसल, BMW Motorrad ने अपनी नई एडवेंचर स्पोर्ट-टूरर मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। बीएमडब्ल्यू एफ 900 एक्सआर (BMW F 900 XR) बाइक को 12.30 लाख रुपये के एक्सशोरूम कीमत में पेश किया है। कंपनी ने साल 2022 में अपनी पहली प्रीमियम बाइक को लॉन्च किया है। इस नई एडवेंचर मोटरसाइकिल में कई नए बदलाव देखे जा सकते हैं।
BMW F 900 XR के साथ 895cc, वॉटर-कूल्ड और 4-स्ट्रोक इन-लाइन 2 इंजन है, जो कि 103bhp ताकत और 92nm पीक टॉर्क बनाते हैं। भारत में इंपोर्ट करने के कारण इस नई एडवेंचर बाइक की कीमत ज्यादा है।
BMW मोटरराड ने नई एडवेंचर मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेजा है। मात्र 3.6 सेकेंड में ये 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। बात करें अगर इसकी टॉप स्पीड की तो ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।
शानदार हाइटेक फीचर्स के साथ इस बाइक में डिजिटल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। लुक के मामले भी BMW F 900 XR बाइक काफी बेहतरीन और आकर्षक है। कंपनी द्वारा BMW F 900 XR मोटरसाइकिल को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसे हर तरह के रास्ते पर दौड़ाया जा सकता है।