Car Insurance In Flood: बाढ़ में कार बह जाने पर भी मिल रहा क्लेम, कराएं ये Policy

Car Insurance In Flood: बाढ़ में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक है, कार का बाढ़ के पानी में खराब हो जाना या बह जाना। क्या ऐसी परिस्थिति में इंश्योरेंस कंपनीयां (Insurance Company) इसका भुगतान करेंगी या नहीं। मोटर वाहन अधिनियम 1988 (Motor Vehicles Act 1988) में प्राकृतिक आपदाओं को लेकर (Natural Disasters) लेकर क्या प्रावधान हैं। यह सब जानने के लिए नीचें विस्तार से पढ़ें।;

Update: 2023-07-18 09:55 GMT

Car Insurance In Flood: : भारी बरसात की वजह से हजारों वाहन बाढ़ में बह गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या प्राकृतिक आपदाओं में भी इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम देती हैं। वहीं जिन लोगों के वाहनों को बाढ़ में नुकसान पहुंचा है। वो ये सोचकर बैठे हैं कि क्लेम तो मिलेगा नहीं तो मेहनत क्यों की जाएं। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए कुछ लोग ऐसा भी सोच रहे हैं कि कौन सी पॉलिसी कराई जाए ताकि प्राकृतिक आपदाओं में हुए नुकसान भी क्लेम मिल सकें। आपके इन सवालों का जवाब आपको यहां मिल सकता है। 

क्या इंश्योरेंस कंपनी करेगी भुगतान

बाढ़ में कार खराब हो जाने पर सबसे पहला सवाल यह उठता है क्या इंश्योरेंस कंपनियों का भुगतान करेंगी या नहीं। यह पूर्ण रूप से आपकी खरीदी हुई इंश्योरेंस पॉलिसी पर निर्भर करता है। बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई केवल तभी होता है जब आपकी बीमा पॉलिसी में इसका कवर हो। बहुत सारी कंपनियां प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, चक्रवात आदि पर कवर देती हैं। इसमें दुर्घटनाओं (चोरी और आग ) का भी कवर मिलता है। अगर आप बाढ़ या किसी भी प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई चाहते हैं तो इसके लिए बीमा कंपनी से एड ऑन कवर जरुर लें। हालांकि यह आपको महंगा पड़ेगा लेकिन इससे आपको प्राकृतिक आपदाओं में होने वाली क्षति की भरपाई मिलेगी। इसलिए यह एक तरह से यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

बाढ़ में बह गई कार तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा

वाहन बीमा (Motor Insurance) लेते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमें केवल उसकी चोरी हो जाने, टूट-फूट जाने के बारे में ही नहीं सोचना होता है। इंश्योरेंस खरीदते समय इस बात की पुष्टि अवश्य कर लें कि उसमें प्राकृतिक आपदाओं (Natural Disaster) से हुए नुकसान शामिल है या नहीं। अगर आपके बीमा में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई कवर में है तो आपको इंश्योरेंस क्लेम जरूर मिलेगा। लेकिन अगर आप ने चूक कर दी है तो आपके पास पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा।

मीडिया से बातचीत में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक संजय जोशी ने बताया कि लोग केवल गाड़ियों का ही नहीं बल्कि मकान, दुकान, गोदाम के बाहर रखे सामान का भी इंश्योरेंस करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी की गाड़ी अगर बाढ़ में बह गई है तो उसका क्लेम भी मिल रहा है। संजय जोशी ने मीडिया से बताया कि अभी तक लोगों ने लगभग 10 करोड़ रुपये तक का क्लेम किया है। उन्होंने कहा कि हम हर तरह की प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का क्लेम ग्राहक को देते हैं।

Also Read: क्या आप भी बाइक चलाते समय करते हैं ये गलती तो आज ही छोड़ दें |

कौन सी पॉलिसी चुनें

हमेशा कार के इंजन को कवर करने वाली पॉलिसी का चुनाव करें। प्राकृतिक आपदाओं के कारण वाहन के इंजन को होने वाले नुकसान को हाइड्रोस्टेटिक लॉक कहते हैं। मोटर वाहन अधिनियम 1988 (Motor Vehicles Act 1988) के तहत किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, बारिश, तूफान या अन्य से होने वाला नुकसान इंश्योरेंस के अंतर्गत आता है। इसलिए ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनें जिसमें सुरक्षा ऐड-ऑन का विकल्प हो।

कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस

कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस में बाढ़, बारिश, तूफान, चक्रवात और ओलावृष्टि जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए क्लेम कर सकते हैं। इस पॉलिसी के अंतर्गत दो कॉम्पोनेंट आते हैं। एक ऑन डैमेज और दूसरा थर्ड पार्टी कवर होता है। ऑन डैमेज में प्राकृतिक आपदाओं और अन्य वजहों से होने वाले नुकसान को कवर करता है।

क्या-क्या होते हैं नुकसान

इंजन की क्षति

बाढ़ के पानी का इंजन में घुस जाने के कारण उसमें खराबी आ जाती है। यह क्षति आंशिक या पूर्ण रूप से भी हो सकती है।

गियरबॉक्स को नुकसान

पानी घुस जाने के कारण गियरबॉक्स भी खराब हो जाता है। इसे बदलवाना काफी महंगा होता है।

इलेक्ट्रॉनिक का खराब हो जाना

पानी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में घुस जाने के कारण उसमें शॉर्ट सर्किट हो जाता है। कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स काफी महंगे होते हैं।

अपहोल्स्ट्री को नुकसान

पानी भर जाने के कारण कार का पूरा इंटिरियर खराब हो जाता है। जैसे सीट्स, मैट और अन्य आइटम।

कैसे करें क्लेम इंश्योरेंस

-अपनी पॉलिसी नंबर की सहायता से बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर अपना क्लेम रजिस्टर करें।

-कंपनी की वेबसाइट से क्लेम फार्म डाउनलोड करें सारे डॉक्यूमेंट्स के साथ फार्म को सबमिट करें।

-क्लेम अप्लाई करने के बाद कंपनी कार का सर्वे कराएगी। 

-कार की जांच के बाद सर्वेयर रिपोर्ट सौंप देगा, जिसके बाद आपको आपका क्लेम मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News