Car Sales: नवंबर में इन कार की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, यहां देखें टॉप 5 कंपनियों की सेल रिपोर्ट
ऑटो कंपनियों ने नवंबर महीने की कार सेल रिपोर्ट जारी कर दी है। मारुति सुजुकी एक बार फिर से सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनी।;
Car Sales November 2022: भारतीय ऑटोबाजार (Indian Auto Market) में नंवबर के महीने में कई नई गाड़ियां लॉन्च हुई। त्योहारी सीजन के खत्म होने के बाद भी ग्राहकों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की। इस बीच ऑटो कंपनियों ने अपनी नवंबर महीने की कार सेल रिपोर्ट (car sales report november) जारी की है। अक्टूबर की तरह ही इस महीने भी मारुति सुजुकी का मार्केट में जलवा देखने को मिला है। आगे देखें टॉप कंपनियों की सेल रिपोर्ट...
1. Maruti Suzuki
पॉपुलर ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी 159044 यूनिट्स बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनी है। नवंबर महीने के दौरान मारुति की कुल बिक्री साल दर साल (YoY) पर 14.4% बढ़कर 1.59 लाख यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1.39 लाख यूनिट थी। मारुति के लिए कुल घरेलू बिक्री नवंबर 2022 में 18.8% बढ़कर 1.39 लाख यूनिट हो गई, जबकि नवंबर 2021 में यह 1.17 लाख यूनिट थी। त्योहारी महीने अक्टूबर में मारुति सुजुकी ने 1.67 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी।
2. Hyundai Motor India
नवंबर 2022 के महीने में Hyundai ने 48003 घरेलू यूनिट्स, 16001 निर्यात यूनिट्स और कुल 64004 यूनिट्स की बिक्री की है। हुंडई की घरेलू बिक्री में 29.7% की वृद्धि, जबकि इसकी कुल बिक्री में 36.4% की वृद्धि हुई।
3. Tata Motors
टाटा मोटर्स इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने नवंबर 2022 में कुल मिलाकर 75478 यूनिट्स की बिक्री की, साल 2021 में यह आंकड़ा 62192 यूनिट्स पर था। वार्षिक बिक्री 21% अधिक है। इस साल नवंबर में कंपनी ने 46425 यात्री वाहन बेचे। टाटा मोटर्स ने घरेलू मार्केट में 73467 यूनिट्स सेल की।
4. Mahindra & Mahindra
भारतीय यूटिलिटी ऑटो निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2022 में भारत में बिक्री में 56% की वृद्धि दर्ज की। पिछले महीने कंपनी ने नवंबर 2021 में 19384 यूनिट्स की तुलना में 30238 यूनिट्स बेचीं। नवंबर 2022 में निर्यात 1% बढ़कर 3122 यूनिट हो गया।
5. Toyota
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने नवंबर 2022 में 11765 वाहन बेचे। चूंकि फर्म ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष 13003 यूनिट कम बेचीं, इसलिए इसकी बिक्री में लगभग 9.5% की कमी आई है।