TikTok ऐप की भारत में फिर हो सकती है वापसी, इसकी पेरेंट कंपनी ने किया यह दावा

टिकटोक दिवाने से लेकर उस पर मनोरंजन करने वालों के लिए खुशखबरी। पब्जी के साथ ही जल्द भारत में वापसी कर सकता है टिकटोक।;

Update: 2020-11-16 05:54 GMT

Tik Tok की पेरेंट कंपनी Bytedance में भारत मे अभी भी बहुत कर्मचारी कार्य कर रहे है साथ ही भारत मे टिक टोक हेड निखिल गांधी ने अपने कर्मचारियों को E-mail के जरिये भरोसा दिलाया है कि Tik Tok को जल्द ही भारत मे फिर से चालू कर सकेंगे। इसलिए लिए हर तरह का प्रयास हो रहा है।

आपको बता दे कि Tik Tok को भारत सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा के तहत बैन कर दिया था और साथ ही इसका संबंध चीन के साथ सीमा विवाद भी एक बड़ा ही गम्भीर कारण था। हाल ही में कंपनी सरकार से बात चीत कर रही है और इसी के आधार पर TIK Tok हेड की तरफ से यह साफ किया गया है कि ' हम सभी स्तर पर कानून का पालन करेंगे साथ ही इसमें डेटा सिक्योरिटी, हर तरह की प्राइवेसी रिक्वॉयरमेंट का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कंपनी ने अपनी तरफ से सरकार को क्लैरीफिकेशन दे दी है।

TIK TOK ऐप के बैन होने के बाद भी कंपनी ने अपने अधिकतर कर्मचारियों को कार्य पर रख हुआ है। और साथ ही एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस भी दिया है और उम्मीद जताई है कि जल्दी ही Tik Tok भारत मे वापसी भी करेगा।

हाल ही में PubG भी भारत मे वापसी करने जा रही है साउथ कोरियाई कंपनी ने ये क्लियर कर दिया है, लेकिन इसकी अभी कोई तारीख़ फिक्स नहीं की है और न ही tik tok कंपनी ने अपने ऐप की वापसी को लेकर किसी तारीख का ऐलान किया है, लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि भारत में एक बार फिर से Tik Tok और PUBG  वापसी कर सकती है।

Tags:    

Similar News