आप भी जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी के लिए कर रहे हैं अप्लाई तो बरते ये सावधानी, धोखाधड़ी के हो सकते हैं शिकार

रिलायंस ने बताया इन 10 फर्जी वेबसाइट से की जा रही फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी।;

Update: 2020-08-28 08:13 GMT

अगर आप भी जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं और अप्लाई कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसकी वजह इन दिनों जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी के नाम पर जालसाजों द्वारा लोगों से लाखों रुपये की धोखाधडी करना है। इतना ही नहीं जियोमार्ट की फर्जी वेबसाइट भी बनाई गई है। इस से आए दिन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। यही देखते हुए रिलायंस ने लोगों को इस ठगी से बचाने के लिए नोटिस जारी कर इन फ्रेंचाइजी के नाम पर शुरू की गई। जियोमार्ट की साइट्स को फर्जी बताया है।

दरअसल, जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने का नाम झांसा देकर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसका पता लगते ही कंपनी एक्शन में आ गई। जिसके बाद कंपनी ने करीब 10 ऐसी फर्जी वेबसाइटों के नाम जारी किये हैं। जिनके नाम पर जालसाझ लोगों को जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी या डीलरशीप के नाम पर फंसा रहे हैं। इतना ही नहीं वह उन्हें झूठे वायदा कर ठगी का शिकार बना रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने एक चेतावनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दी है। इसमें ठगों से सावधान रहने के लिए लोगों को सचेत किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी ये चेतावनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जियोमार्ट में फ्रेंचाइजी को लेकर चेतावनी दी गई है। इसमें उन्होंने नोटिस जारी कर कहा है कि हम वर्तमान में किसी भी डीलरशिप या फ्रेंचाइजी मॉडल को ना तो चला रहे हैं और न ही हमने किसी डीलर को नियुक्त करने के लिए किसी फ्रेंचाइजी या किसी एजेंट को नियुक्त किया है। साथ ही हम फ्रेंचाइजी नियुक्त करने के नाम पर किसी भी तरह की कोई भी धनराशि नहीं लेते हैं। ऐसे में जियोमार्ट में डीलरशीप के नाम पर ठगी की जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी कंपनी नहीं होगी।

इन वेबसाइटों से की जा रही जियोमार्ट में फ्रेंचाइजी की ठगी

jmartfranchise.in

jiomartfranchiseonline.com

jiodealership.com

jiomartsfranchises.online

jiomartfranchises.com

jiomart-franchise.com

jiomartshop.info

jiomartindia.in.net

jiomartreliance.com

jiomartfranchise.co 

Tags:    

Similar News