E-Shram Card होने पर मिलते हैं कई फायदे, जानिए खुद को रजिस्टर करने का Step by Step प्रोसेस

E-Shram Card: ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्र लोगों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसका फायदा मजदूर, गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग उठा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में सबकुछ बताते हैं...;

Update: 2022-04-29 05:19 GMT

देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर आर्थिक वर्गों (Poor Working Families) के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की योजनाओं को चलाती है। इनमें से एक ई-श्रम पोर्टल योजना (E-Shramik Yojana) भी है। इसमें आर्थिक कमजोर वर्गों को ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) देने के अलावा हर महीने 500 से 1000 रुपये बैंक खाते में दिए जाते हैं। इसके साथ ही श्रमिक कार्ड के लाभार्थियों को और भी कई फायदे दिए जाते हैं। अगर अभी तक आप ई-श्रम योजना 2022 के बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको इसके बारे में सबकुछ बताते हैं...

ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य

ई-श्रमिक कार्ड के जरिए सरकार सामजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करना चाहती है। ई-श्रम पोर्टल योजना से जुड़ने वाले लोगों का केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार होता है, जिसमें जुड़े लोगों को उनके कौशल के आधार पर काम मिल सकता है। इस कार्ड का फायदा प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, प्लेटफार्म श्रमिक और कृषि श्रमिक आदि सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों उठा सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के लाभ (E-Shram Card Benefits)

  • गर्भवती महिलाओं को बच्चे के भरण-पोषण के लिए मदद दी जाती है।
  • 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर है।
  • दुर्घटना में विकलांग होने पर 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।
  • देश के सभी श्रमिक योजनाओं का लाभार्थी सीधा लाभ उठा सकते हैं।
  • हर महीने 500 से 1000 रुपये पेंशन के तौर पर मिलेंगे।
  • स्वास्थ्य उपचार के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद मिलेगी।
  • पहला घर-मकान बनाने के लिए सरकार आर्थिक मदद करेगी।
  • ई-श्रम कार्ड से बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।
  • हर तरह के कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

ऐसे कर सकते हैं ई-श्रम पोर्टल पर खुद को रजिस्ट्र

  • सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल पर www.eshram.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर से लिंक्ड फोन नंबर दर्ज करें।
  • ईपीएफओ, ईएसआईसी मेंबर स्टेटस और कैप्चा कोर्ड भी दर्ज करें।
  • आपके फोन नंबर पर एक ऑटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेश फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें।
  • साथ में दस्तावेजों को अप्लोड करने के बाद सबमिट बटन दबा दें।
  • इस तरह रजिस्ट्रेशन अप्लाइंग प्रोसेस पूरा हो जाएगा।


Tags:    

Similar News