Gautam Adani: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, जाने नेटवर्थ
अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ते हुए टॉप 3 में एंट्री की हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के टॉप अमीरों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी देंगे।;
Gautam Adani Networth: भारतीय बिजनेस मैन और अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। अब उन्होंने इतिहास रचते हुए दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। गौतम अडानी ने फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ते हुए टॉप 3 में एंट्री की हैं। साथ ही वे यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Adani Group Chairman Gautam Adani) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अमीरों की लिस्ट में अब उनसे आगे केवल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं। एलन मस्क लंबे समय से लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में फ्रांस की मशहूर लग्जरी फैशन कंपनी LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के मालिक बर्नार्ड आरनॉल्ट चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
दुनिया के अमीरों की नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की नेथवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई हैं। इस साल उनकी कुल संपत्ति में नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेथवर्थ 251 अरब डॉलर जबकि जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर है। बर्नार्ड आरनॉल्ट की संपत्ति में 1.37 अरब डॉलर की गिरावट आने के बाद उनकी नेटवर्थ 136 अरब डॉलर पर आ गई है। भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी टॉप 10 की लिस्ट में भी शामिल नही है, उनकी नेटवर्थ 91.9 अरब डॉलर हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि अडानी ग्रुप की संपत्ति में साल 2022 के बाद से 1000 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।