Smartwatch Under 2000: Gizmore की स्मार्टवॉच कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च, चेक करें फीचर्स

Smartwatch Under 2000: Gizmore ने एक नया स्मार्टवॉच भारत में पेश किया है। इस स्मार्टवॉच का नाम Gizmore Prime है। यह स्मार्टवॉच एक बड़े स्क्रीन, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और लेदर स्ट्रैप के साथ आती है। 29 जून से आप इसे फ्लिपकार्ट और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर 1,799 रुपये की स्पेशल प्राइज में खरीद सकते हैं। इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानने के लिए नीचे खबर पढ़े...;

Update: 2023-06-29 09:55 GMT

Smartwatch Under 2000: Gizmore कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टवॉच Gizmore Prime लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच एक बड़े स्क्रीन, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और लेदर स्ट्रैप के साथ आती है। 29 जून से आप इसे फ्लिपकार्ट और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर 1,799 रुपये की स्पेशल प्राइज में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टवॉच आपको एक प्रीमियम जिंक अलॉय बॉडी में मिलती है। इसमें एक शानदार डिजाइन वाला पट्टा लगा हुआ है। वॉच में एक एक्टिव क्राउन कंट्रोल है जो गोल डायल के साथ आता है। इसमें एक साइड बटन भी मौजूद है जो एक आसान नेविगेशन प्रदान करती है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Gizmore Prime के स्पेसिफिकेशन 

Gizmore के इस स्मार्टवॉच में आपको 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 2.5D का कर्वड डिस्प्ले मिलता है जो 412 x 412 पिक्सल डेंसिटी के साथ स्पष्टता और कंट्रास्ट स्तर पर भी उत्कृष्ट है। इस स्मार्टवॉच में कई सारे क्लाउड-आधारित वॉच फेस और स्प्लिट स्क्रीन फंक्शनैलिटी का सपोर्ट मिलता है। आप होम स्क्रीन के दाहिने ओर स्वाइप कर के इसके ऐप्स, सेटिंग्स और सुविधाओं तक पहुंच सकते हैं।

Gizmore Prime के फीचर्स

इस स्मार्टवॉच को स्वास्थ्य और फिटनेस की निगरानी के लिए विशेषकर डिजाइन किया गया है। दावा है कि इसमें 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। Gizmore Prime में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, एक SpO2 मॉनिटर, एक कैलोरी काउंटर, एक हाइड्रेशन अलर्ट सिस्टम, एक मासिक धर्म ट्रैकर, एक सतत 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, एक नींद मॉनिटर, एक तनाव मॉनिटर और एक निर्देशित श्वास मोड शामिल हैं।

Gizmore Prime स्मार्टवॉच Co FIT ऐप के माध्यम से यूजर से जुड़ती है। आप अगर रनिंग कर रहे हैं या साइकिल चलाते हैं, तो मोबाइल एप्लिकेशन आपके स्मार्टफोन के जीपीएस का उपयोग करके आपके स्मार्टवॉच को करेंट टाइम में मैप्स को अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है।

Tags:    

Similar News