Gold and Silver Price : सोने और चांदी के दामों में गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोने और चांदी के दाम जारी कर दिए है। आज सोने और चांदी दोनों के ही दामों में गिरावट देखने को मिली।;

Update: 2022-07-15 11:14 GMT

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज शुक्रवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) के दाम जारी कर दिए हैं। आपको बता दे कि भारतीय सर्राफा बाजार शनिवार, रविवार और पब्लिक हॉलिडे को छोड़ कर हर रोज सोने-चांदी के दाम जारी करता है। अगर आज सोने और चांदी के दामों कि बात की जाए तो दोनों के ही दामों में गिरावट देखने को मिली। जहां 999 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 50,386 रुपये में बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Price) 54,560 रुपये हो गयी है। आपको बता दे कि सोने और चांदी के दाम दो बार जारी किये जाते हैं एक बार सुबह और एक बार शाम को।

चलिए अब देख लेते हैं की कितनी प्योरिटी वाले सोने के दाम (Gold Price) में कितने बदलाव हुआ है। जहां 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 50,184 रुपये में बिक रहा था। तो 916 प्योरिटी वाले सोने के दाम 46,514 है। वहीं, 750 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत आज 37,790 रुपये हो गयी है और 585 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम आज 29,476 रुपये हो गए है।

999 प्योरिटी वाला सोना आज 179 रुपये सस्ता हुआ है। तो 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम में भी इतनी ही गिरावट देखने को मिली और वो भी 179 रुपये ही सस्ता हुआ है। 916 प्योरिटी वाले सोने के दाम में 164 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। तो 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम में 134 रुपये कम हुए और वहीं 585 प्योरिटी वाले गोल्ड के दामों में 106 रुपये की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा अगर चांदी के दाम में गिरावट की बात की जाए तो 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी की कीमत में 1125 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

ऐसे पहचानें सोने की शुद्धता

आप अगर सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो इसका एक तरीके है। हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान होते हैं और इन निशानों के जरिए ज्वेलरी (Ornament) की शुद्धता को आसानी से पहचाना जा सकता है। इसमें से 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर 22 कैरेट की कोई ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। वहीं अगर ज्वेलरी 21 कैरेट की होगी तो उस पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो वहीं 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।

मिस्ड कॉल से पता करें सोने-चांदी के रेट

अगर आप घर पर बैठकर ही सोने और चांदी के रेट्स को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। उसमें आप लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News