Today Gold and Silver Price : आज फिर सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी ने भी मारी चमक

भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। आज सोने की तेजी के बाद इसकी कीमत 51 हजार प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 5 जनवरी 2021 को सोने के भाव में 335 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया।;

Update: 2021-01-05 11:52 GMT

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। आज सोने की तेजी के बाद इसकी कीमत 51 हजार प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 5 जनवरी 2021 को सोने के भाव में 335 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, चांदी के दाम में आज 382 रुपये की मामूली बढ़त हुई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 67,311 रुपये प्रति किग्रा पर थी। हालांकि, अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमत जस की तस रही।

आज का सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 335 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 50,969 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 50,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज कल के स्‍तर 1,942 डॉलर प्रति औंस पर ही रहा।

चांदी का भाव

चांदी की बात करें तो मंगलवार को इसमें मामूली तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में महज 382 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। अब इसके दाम 69,693 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 27.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। कल भी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव यही रहा था।

Tags:    

Similar News