Gold Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर के ताजा भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले ताजा भाव जरूर चेक कर लें।;
Gold Silver Price Today 1 March 2023: मार्च महीने की पहली तारीख आज 1 मार्च 2023 के दिन भारतीय सर्राफा में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल आया है। सोने के प्रति किलो भाव 56000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। आगे कैरेट के हिसाब से रेट लिस्ट चेक करें।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज 1 मार्च 2023 के दिन सोना 535 रुपये उछाल के बाद 56085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। ज्वेलरी वाला 22 कैरेट सोना उछाल के बाद 51374 रुपये के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, आज के दिन चांदी 1400 रुपये महंगी होकर 64407 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। गोल्ड एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में सोना रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर सकता है।
कैरेट के हिसाब से सोने के दाम
24 कैरेट: 56085 रुपये प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट: 55860 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 51374 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 42064 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 32810 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
शहर | सोना 22 कैरेट | चांदी |
नई दिल्ली | 51750 रुपये प्रति 10 ग्राम | 67000 रुपये प्रति किग्रा |
मुंबई | 51600 रुपये प्रति 10 ग्राम | 66800 रुपये प्रति किग्रा |
कोलकाता | 51600 रुपये प्रति 10 ग्राम | 67000 रुपये प्रति किग्रा |
चेन्नई | 52350 रुपये प्रति 10 ग्राम | 70200 रुपये प्रति किग्रा |
घर बैठे चेक करें सोने-चांदी का भाव
डिजिटल के इस दौर में आप फोन पर ही सोने और चांदी के ताजा भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है। आपको एसएमएस के जरिए दामों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com वेबसाइट के जरिए भी सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट की जानकारी ले सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार रोजाना सुबह और शाम के समय सोने-चांदी के भाव जारी किए जाते हैं।