Gold-Silver Price Today: जारी हुए सोने और चांदी के नए दाम, यहां चेक करें सकते हैं आज का रेट

Gold and Silver Price Today:सोना और चांदी के भाव लगातार घट-बढ़ रही है। बता दें 22 अगस्त को देश में सोने का रेट जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है।;

Update: 2022-08-22 08:28 GMT

Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी के भाव लगातार घट-बढ़ रही है। बता दें 22 अगस्त को देश में सोने का रेट जारी कर दिया गया है, 10 ग्राम 22 कैरेट के सोने (Gold Price) का भाव 47, हजार 800 है। इसके साथ ही चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है।

24 कैरेट सोने के भाव

10 ग्राम का सोने का रेट 52 हजार 150 है, जो बीते दिन भी यही था, इसमें अभी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और अन्य शुल्क शामिल नहीं किया गया हैं।

चांदी के दामों में गिरावट

आपको बता दें कि चांदी के भाव (silver price) में गिरावट दर्ज की गई, चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम गिरावट की गई है। यानि कि 1 किलो चांदी का भाव 55 हजार 500 है, जबकि कल ये भाव 55 हजार 600 था। अगर आप आज चांदी खरीदन चाहती है तो, यह आपको 100 रुपये प्रति किलो सस्ता मिलेगा।

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

कई लोगों को सोने की शुद्धता (gold purity) को लेकर काफी कंफ्यूजन होती है। बता दें कि भारतीय मानक संगठन (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता (purity) पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। जिसमें आप देख पाएंगे कि 24 कैरेट सोने (24 carat gold) के आभूषण पर 999, 23 कैरेट (23 carat gold) पर 958, 22 कैरेट (22 carat gold) पर 916, 21 कैरेट (21 carat gold) पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। हालांकि, बाजार में ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है। इसके साथ ही कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करत है। सोना जितने अधिक कैरेट का होता है, उसकी शुद्धता उतनी अधिक होती है।

24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के बीच क्या है अंतर

शुद्धता (gold purity) की दृष्टि से अगर देखा जाए तो 24 कैरेट का गोल्ड, 22 कैरेट से 91 प्रतिशत शुद्ध है, जिसमें 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, ज़िंक, आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 24 कैरेट सोना रंग में शानदार है। 22 कैरेट सोने के आभूषण के रूप में टिकाऊ होता है। क्योंकि 22 कैरेट सोने में अतिरिक्त धातुओं की उपस्थिति होती है जो आभूषण (jewellery) को टिकाऊ बनाने में मदद करती है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध है, तो इसका दाम भी 22 कैरेट सोने की तुलना में अधिक होता है।

गोल्ड खरीदते वक्त इन चीजों का रखे ध्यान

अगर आप बाजार में सोना खरीदने गए है तो प्योरिटी सर्टिफिकेट (purity certificate) लेना बिल्कुल भी ना भूले। साथ ही गोल्ड ज्वैलरी (gold jewellery) में लगे जेम स्टोन के लिए भी एक अलग सर्टिफिकेट जरूर लें, पक्का बिल (fixed bill ) भी जरूर लें। बिल में यह जरूर ध्यान दें कि सोने का कैरेट, शुद्धता, मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क का जिक्र हो।

Tags:    

Similar News