Google Pay Update : गूगल पे में जुड़ेगा ये खास फीचर, अपने डेटा को नियंत्रण में कर सकेंगे यूजर्स

गूगल पे ऐप (Googel Pay app) का अगले सप्ताह से एक अपडेट जारी किया जा रहा है। यूजर अब यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनकी लेन-देन गतिविधियों पर उन्हें कितना नियंत्रण रखना है।;

Update: 2021-03-12 06:10 GMT

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल (Google) जल्द ही अपने यूजर्स के डेटा पर पहले से ज्यादा नियंत्रण देगी। इसका ऐलान गूगल पे की तरफ से किया गया है। इसमें मुख्य रूप से कंपनी ने कहा कि इसके लिये वह अपने इस वॉलेट में गोपनीयता (Privacy) के विस्तृत फीचर देने जा रही है, जिससे लेन-देन के डेटा पर यूजरों को पहले से ज्यादा नियंत्रण की सुविधा मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसके तहत गूगल पे ऐप (Googel Pay app) का अगले सप्ताह से एक अपडेट जारी किया जा रहा है। यूजर अब यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनकी लेन-देन गतिविधियों पर उन्हें कितना नियंत्रण रखना है।

यूजर्स से पूछा जाएगा नियंत्रण को ऑन करना है या ऑफ

गूगल पे ऐप का (Google Pay New Update) नया अपडेट करते ही सभी यूजर से पूछा जायेगा कि वे नियंत्रण को ऑन करना चाहते हैं या ऑफ। गूगल पे के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अंबरीश केंघे ने कहा कि गोपनीयता हमारे लिये पहले से ही एक प्रमुख प्राथमिकता है। यदि आप गूगल पे पर कुछ भी करते हैं, तो वह गूगल पे पर ही रहता है... यह आज की स्थिति है। अब हम जो कह रहे हैं, वह है कि हम गूगल पे पर भी आपकी गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिये आपको नियंत्रण देने जा रहे हैं। अत: यदि आप गूगल पे पर कुछ कर रहे हैं तो आपसे पूछा जायेगा कि आपके हिसाब से ऐप की सेवाओं को पर्सनलाइज करने के लिये इन्हें रिकॉर्ड किया जाना चाहिये या नहीं। उन्होंने गगूल पे पर मोबाइल रिचार्ज (Mobile Recharge) करने का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें ऑफर व रिवार्ड देने के लिये इस डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि यूजर अब अपने लेन-देन व गतिविधियों को देखकर उन्हें हटा भी सकते हैं।

Tags:    

Similar News