आधार कार्ड को NPS खाते से कैसे लिंक करें, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

साल 2021 के अगस्त में ही भारतीय सरकार द्वारा नेशल पेंशन स्कीम (NPS) के लाभ हासिल करने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी कर दिया गया था।;

Update: 2022-02-19 07:28 GMT

अपने बुढ़ापे के रिटारमेंट प्लान के लिए क्या आपने भी नेशल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) में निवेश किया है? लेकिन अभी तक इससे अपने आधार को लिंक (Aadhar Link) नहीं किया है तो आपके लिए आगे चलकर समस्या हो सकती है। दरअसल, साल 2021 के अगस्त में ही भारतीय सरकार द्वारा नेशल पेंशन स्कीम (NPS) के लाभ हासिल करने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी कर दिया गया था। इसे पहचान के तौर पर जरूरी दस्तावेज माना जाता है, जोकि व्यापारियों और सेल्फ-एंप्लॉयड के लिए राज्य समर्थित सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत फायदे प्राप्त करने का पात्र है।

ऐसे में नेशल पेंशन स्कीम (How to link Aadhar to NPS) से जुड़े निवेशकों को भी अपना आधार कार्ड लिंक कर लेना चाहिए। बता दें कि NPS एक डिफाइंड कॉन्ट्रीब्यूशन रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जो पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट (PFRDA) की एडमिनिस्ट्रेटड और रेगुलेटेड स्कीम है। आइए आपको आधार कार्ड को नेशल पेंशन स्कीम से लिंक करने का आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप बताते हैं...

NPS Aadhar Link Online Process

  1. ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) को आधार से लिंक किया जा सकता है।
  2. इसके लिए NPS अकाउंट में लॉगिन करें।
  3. यहां मेन मीनू पर अपडेट डिटेल्स का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपडेट आधार या एड्रेस डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  5. यहां ऐड या अपडेट आधार नंबर का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक कर लें।
  6. आधार नंबर एंटर करने के बाद सब्मिट का बटन दबा दें।
  7. अब जिस फोन नंबर से आधार लिंक होगा उस पर ओटीपी आएगा।
  8. ओटीपी एंटर करने के बाद पीआरएएन से आधार लिंक हो जाएगा। 

आधार कार्ड पर मौजूद नाम और उसकी स्पेलिंग परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर पर दर्ज नाम से अलग न हो। भले पहले से आधार को लिंक किया गया हो लेकिन फिर एक बार फिर से परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर को आधार से लिंक कर लें। बता दें कि आधार लिंक का प्रोसेस पूरा नोडल ऑफिस द्वारा ऑनलाइन ऑथराइज्ड करने के बाद होता है।

Tags:    

Similar News