Layoff: अब लैपटॉप कंपनी HP करने जा रही छंटनी, 6000 एम्प्लॉइज की जाएगी नौकरी

ट्विटर, मेटा और अमेजन के बाद अब एक और बड़ी टेक कंपनी एचपी (Hewlett Packard) अपने कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रही है। HP अमेरिका बेस्ड कंप्यूटर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।;

Update: 2022-11-23 06:28 GMT

HP Layoffs: बीते कुछ समय में दुनियाभर की कई कंपनियों की हाइरिंग फ्रीज (Hiring Freeze) और छंटनी (Layoffs) की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ट्विटर, मेटा और अमेजन के बाद अब एक और बड़ी टेक कंपनी एचपी (Hewlett Packard) अपने कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रही है। HP अमेरिका बेस्ड कंप्यूटर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। लैपटॉप (Laptop), प्रिंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफ्रैक्चरर कंपनी ने कहा कि अगले तीन साल के भीतर 4000-6000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई जा रही है।

सीईओ एनरिक लोरेस के अनुसार, HP अगले तीन वर्षों में अपने रियल एस्टेट फुटप्रिंट को कम करेगा और अपने वैश्विक कर्मचारियों में से 10% तक की कटौती करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बीते 6 महीने में कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री में कमी आई है। लॉरेस के अनुसार, कंपनी को "चुनौतीपूर्ण बाजार के माहौल" की उम्मीद है, लेकिन वित्तीय वर्ष के दौरान कंप्यूटर की बिक्री में 10% की कमी की भविष्यवाणी की गई है। वर्तमान समय में एचपी में 50000 के करीब कर्मचारी काम करते हैं। तीसरी तिमाही में वैश्विक पीसी शिपमेंट में लगभग 20% की गिरावट देखी गई, जो कि 1990 के दशक के मध्य में गार्टनर इंक द्वारा डेटा को ट्रैक करना शुरू करने के बाद से सबसे बड़ी कमी है। वहीं कंपनी की ओर से बताया गया कि चौथी तिमाही के राजस्व 11.2 फीसदी की गिरावट के बाद 10.3 अरब डॉलर पर आ गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का राजस्व 14.8 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

HP में कर्मचारियों की छंटनी कारण

अमेरिका में मंडरा रहे मंदी के खतरे को देखते हुए एचपी कंपनी पहले ही तैयार हो रही है। कोरोना महामारी के दौरान वर्क फॉर्म होम होने की वजह से लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री में इजाफा हुआ लेकिन अभी के समय में बिक्री काफी कम हो गई है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में महंगाई और मंदी के चिंता भी टेक कंपनी के छंटनी का एक बड़ा कारण बनता दिख रहा है।

बता दें कि हाल के हफ्तों में कई आईटी कंपनियों ने अपने कार्यबल को कम करने के इरादे का खुलासा किया है। Meta Platforms ने 11000 और Amazon ने लगभग 10000 कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी, Twitter ने अपने 7500 कर्मचारियों में से आधे से अधिक को घोषणा की। बीते दिन ही खबर सामने आई है कि गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 10000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

Tags:    

Similar News