भारत की 5 सबसे सस्ती Bike, छात्रों के लिए खास, कीमत जान कहेंगे OMG

क्या आप बाइक (Bike) खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपके पास कम पैसे हैं, तो आज हम भारत में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती बाइकों की सूची लेकर आए हैं। यहां पढ़िए इन बाइक्स की कीमत, फीचर्स और खासियत।;

Update: 2023-05-07 08:29 GMT

क्या आप बाइक खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपके पास पैसे कम हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए भारत की पांच सस्ती बाइकों की सूची लेकर आए हैं। इन बाइक्स की कीमतें जहां काफी कम है, वहीं माइलेज में सबसे अच्छी हैं। यही नहीं देखने में भी यह बाइक्स शानदार दिखाई देती हैं। तो चलिए बताते हैं कि भारत में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती बाइक्स कौन सी हैं और इनके फीचर्स क्या हैं।  

ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती बाइक्स

5th Position: इस सूची में पांचवें स्थान पर है Bajaj Platina 100, यह प्लैटिना 100 बजाज की सबसे सस्ती बाइक है। यह भारत की 5वीं सबसे किफायती मोटरसाइकिल भी है। बता दें कि इस बाइक में 102 cc का इंजन मिलेगा, जो बजाज के DTS-i टेक्नोलॉजी के साथ आता है। अगर आप एक सस्ता और टिकाऊ बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए बेस्ट होगा। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 65,856 रुपये से शुरू होती है।

4th Position: सस्ती बाइक की सूची में चौथे स्थान पर है Honda Shine 100, ये बाइक शाइन 100 का इंजन OBD-2 कॉम्प्लीयंट और E20 कॉम्पिटेबल है। इस बाइक में आपको सेल्फ स्टार्टर के साथ भी मिलने वाला है, जो देश की सबसे सस्ती सेल्फ-स्टार्ट मोटरसाइकिल है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक को 64,900 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया है।

3rd Position: सस्ती बाइक्स की सूची में तीसरे स्थान पर है TVS Sport, यह बाइक टीवीएस स्पोर्ट्स 109.7 cc इंजन की पावर के साथ आती है। यह बाइक इंडिया की सबसे शुमार टीवीएस स्पोर्ट्स में से एक है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 64,050 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का बेस मॉडल किक स्टार्टर के साथ आता है। वहीं, कुछ बाइक में सेल्फ-स्टार्ट वर्जन भी दिए गए हैं। हालांकि अगर आप सेल्फ स्टार्ट वाली बाइक लेते हैं, तो इसकी कीमत थोड़ी अधिक होती है।

2nd Position: सस्ती बाइक की सूची में दूसरे स्थान पर है Hero HF Deluxe, यह बाइक देश की दूसरी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। यह 100cc सेगमेंट में सबसे बड़ा नाम हीरो मोटोकॉर्प का है। इस बाइक की एचएफ डीलक्स खासा पॉपुलर है। इस बाइक की एक्स-शोरूम 59,990 रुपये से शुरू होती है, इसमें 97 cc स्लोपर इंजन मिलता है।

1st Position: अब आपको बताते हैं, देश की सबसे सस्ती बाइक के बारे में। इस बाइक का नाम है Hero HF 100, यह बाइक देश में बिकने वाली सबसे किफायती बाइकों में से एक है। सबसे सस्ती बाइक होने के कारण, लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 56,968 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि हीरो की सस्ती बाइक 97 cc इंजन की पावर के साथ मिलती है।

Tags:    

Similar News