आज Apple अपना ये शानदार iPhone कर सकता है लॉन्च, जानिए इसके संभावित फीचर्स और कीमत

Apple iPhone SE 2022 Launch Live Streaming: आज एप्पल अपना पहला सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है। इस दौरान कंपनी अपना सबसे सस्ता 5G आईफोन लॉन्च कर सकती है।;

Update: 2022-03-08 05:09 GMT

आज यानी 8 मार्च को एप्पल (Apple) अपना पहला और सबसे बड़ा इवेंट आयोजित (Apple Launch Live Streaming) करने वाला है। इस दौरान आईफोन का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि आईफोन एसई 2022 (iPhone SE 2022) को इस इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आईफोन एसई 2022 फोन के लॉन्चिंग को लेकर कंपनी द्वारा कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, एप्पल के सबसे प्रसिद्ध विश्लेषक मिंग-ची कू ने आईफोन एसई 2022 से जुड़ी कुछ जानकारियां बताई है। जिसके बारे में उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। मिंग-ची कू के ट्वीट के मुताबिक आईफोन में अगर ये 6 चीजें शामिल होंगे तो ये एक बेहतरी फोन परफॉर्म करने वाला फोन हो सकता है।

आगामी आईफोन एसई को लेकर ये 6 भविष्यवाणी  

  1. मार्च 2022 में बड़े पैमाने पर उत्पादन।
  2. आईफोन की 2022 में 25-30 मिलियन यूनिट का अनुमानित शिपमेंट।
  3. आईफोन एसई 2022 में 3 स्टोरेज वेरिएंट- 64 GB,128 GB और 256 GB होने की संभावना।
  4. A15 बायोनिक चिपसेट और 5G सपोर्ट (mmW और Sub-6 GHz) के साथ आने संभावना है। 
  5. आगामी तीन कलर वेरिएंट- सफेद, लाल और काला रंग हो सकता है। 
  6. वर्तमान एसई के समान रूप कारक डिजाइन होेने की संभावना।

Apple iPhone SE 3 की कीमत

बीते कुछ महीनों से आईफोन एसई 3 चर्चाओं में है। संभावना है कि आईफोन एसई 2022 में कई फीचर्स हो सकते हैं, जो उसे पिछले मॉडल्स से खास बना सकते हैं। ये फोन 4.7 इंच के एचडी डिस्प्ले में मौजूद है। आगामी आईफोन एसई टचआईडी होम बटन के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 23 हजार के करीब होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News