बड़े साइज और बेहतरीन लुक की Kia EV9 SUV देगी फुल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर तक रेंज, देखें तस्वीरें...
Kia EV9 एक बड़े साइज की SUV जिसे ग्लोबल बाजार में जल्द पेश किया जा सकता है। रेंज के मामले में भी ये कार काफी अच्छी बताई जा रही है। आइए इसके बारे में कुछ जानकारी जानते हैं...;
भारतीय बाजार में किआ मोटर्स (Kia Motors) काफी कम समय में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी बन चुकी है। साथ ही कंपनी देश में कई नए वाहनों को उतारने के प्लान में है। इनमें ईंधन समेत इलेक्ट्रिक (Kia Electric Cars) से चलने वाली कार्स भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है किआ कुछ शानदार फीचर्स की बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों को जल्द ग्लोबल लेवल पर पेश कर सकती है। इन इलेक्ट्रिक सेगमेंट (Kia Electric Segment) में बड़े साइज की एसयूवी होंगी, जिनमें से एक किआ ईवी9 का भी नाम शामिल है।
Kia EV9 एक बड़े साइज की SUV साल 2023 तक US में लॉन्च की जाएगी। इसके बाद Kia EV9 SUV को भारत में भी पेश किया जा सकेगा। वहीं, किआ ने इस एसयूवी को पेश करने से पहले अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कार की तस्वीर और कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
बड़े साइज की SUV Kia EV9 तीन कतार की कार होगी जिसे 6 और 7 सीटर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। संभावना है कि Kia की आगमी EV9 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।
किआ ने आगमी EV9 को पहली बार नवंबर में एलए ऑटो शो 2021 में शोकेस किया था। वहीं, इस कार के लॉन्च की पुष्टी कंपनी की ओर से न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में की गई है।
ह्यून्दे मोटर्स के ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर तैयार हो रही SUV Kia EV9 इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में EV6 और EV7 के टॉप पर होगी।
आगमी EV9 के केबिन में कई हाइटेक फीचर्स दिए जाएंगे। इसके प्रोडक्शन मॉडल और कॉन्सेप्ट मॉडल में 26-इंच का पूरी तरह डिजिटल डिस्प्ले होगा। इस कार की चौड़ाई 2,055 मिमी, लंबाई 4,930 मिमी और कद 1,790 मिमी है।
Kia EV9 SUV को पेश करते हुए कंपनी ने कहा कि ये ईवी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। ये कार केवल 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। बात करें अगर रेंज की तो फुल चार्जिंग पर Kia EV9 SUV 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी।