बोलेरो से लेकर जिप्सी और इनोवा तक ये हैं भारतीय पुलिस की 10 टॉप कारें, जानिए...

police vehicles: अलग-अलग राज्यों में पुलिसों (State Police Vehicle) को अलग-अलग वाहन दिए जाते हैं। इनमें कई शानदार गाड़ियां भी शामिल होती हैं, आइए आपको उन गाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल देशभर की पुलिस करती है।;

Update: 2022-01-09 08:07 GMT

भारत में 24 घंटे कानून-व्यवस्था को ज्यादा बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस (Police vehicles in India) जुटी रहती है। इनका काम कभी भी नहीं रुकता है। अपराध से लड़ना हो या व्यवस्था को सुचारू तौर पर चलाना हो, इसके लिए पुलिस (Police) के पास वाहन होना जरूरी है, जिस पर सवार होकर वो एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सके। पुलिस (cars of indian police) के लिए गाड़ियां उनकी सबसे अहम जरूरतों में से एक है। इनके लिए आधिकारिक सवारी के तौर पर पुराने मॉडल की जीप भी है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में पुलिसों (State Police Vehicle) को अलग-अलग वाहन दिए जाते हैं। इनमें कई शानदार गाड़ियां भी शामिल होती हैं, आइए आपको उन गाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल देशभर की पुलिस करती है।

Maruti Gypsy

पुलिस के बेड़े में भले ही कई अच्छे मॉडल की कारें शामिल होने लगी है, लेकिन आज भी मारुति जिप्सी (Maruti Gypsy) का क्रेज बरकरार है। हालांकि, कंपनी ने भी अब इसे बनाना बंद कर दिया है। मगर इसे पुलिस विभाग द्वारा काफी पसंद किया जाता है, ये उनके लिए एक भरोसेमंद वाहन है। दिल्ली और हरियाणा पुलिस मारुति जिप्सी का अब भी इस्तेमाल करते हैं।

Toyota Innova

टोयोटा की 7 सीटर इनोवा एक मल्टी पर्पज कार है। इसका इस्तेमाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु औक आंध्र प्रदेश की पुलिस द्वारा किया जाता है। ये कार विश्वसनीय होने के साथ आरामदायक भी मानी जाती है। ज्यादातर मौकों पर पुलिस कर्मी दमदार एमपीवी टोयोटा इनोवा में बैठते हैं।

Maruti Suzuki Ertiga

भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) को न सिर्फ ग्राहकों द्वारा पसंद किया जाता है बल्कि पुलिसों की भी ये पसंदीदा कार है। देखने में भले ही टोयोटा इनोवा से थोड़ी छोटी है, लेकिन इसका केबिन स्पेस बेहतरीन है। इसमें भी 7 लोगों की बैठने की जगह है। इस एमपीवी कार का इस्तेमाल हरियाणा, चंडीगढ़, बेंगलुरु और मुंबई की पुलिस करती है।

Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) कार को रफ एंड टफ माना जाता है। ये एसयूवी कार डीजल इंजन में आती है। इसका इस्तेमाल देश के कई राज्यों की पुलिस करती है। इनमें तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की पुलिस शामिल है। जहां आंध्र प्रदेश पुलिस के पास स्कॉर्पियो का पुराना मॉडल है। वहीं, तेलंगाना इसका नया मॉडल चलाती है। जबकि, पंजाब पुलिस के पास महिंद्र स्कॉर्पियो का पिक-अप ट्रक वर्जन है।

Mahindra Reva

महिंद्रा रेवा (Mahindra Reva) भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें दो लोगों के बैठने की जगह है। इस कार को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जाता है। ये इलेक्ट्रिक कार हर तरह के रास्ते के लिए परफेक्ट है।

Tata Safari Storme

टाटा की सफारी स्टॉर्म (Tata Safari Storme) दमदार डीजल इंजन में आती है। ये शानदार एसयूवी भारतीय आर्मी के बेड़े में शामिल है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की पुलिसों द्वारा भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये एक अच्छे स्पेस के साथ आरामदायक कार है। रफ्तार के मामले में भी सफारी स्टॉर्म को बेहतरीन माना जाता है।

Mahindra Bolero

भारत में महिंद्रा की बोलेरो (Mahindra Bolero) को काफी पसंद किया जाता है। डीजल इंजन में आने वाली ये कार रफ एंड टफ मानी जाती है। इसमें मेंटनेंस का भी कम खर्चा आता है और ये किसी भी रास्ते पर चलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इस कार का इस्तेमाल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल की पुलिसों द्वारा किया जाता है।

Mahindra TUV300

महिंद्र टीयूवी 300 (Mahindra TUV300) को इसके टैंक लुक से ज्यादा पसंद किया जाता है। ये एक कॉम्पैक्ट साइज की एसयूवी कार है। इस कार का इस्तेमाल महाराष्ट्र पुलिस करती है।

Ford Eco Sport

फोड ईकोस्पोर्ट (Ford Eco Sport) एक कॉम्पैक्ट SUV कार है। लंबे रास्ते के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। आंध्र प्रदेश की पुलिसों द्वारा एसयूवी फोड ईकोस्पोर्ट कार को काफी पसंद किया जाता है।

Mahindra Marksman

महिंद्रा मार्क्समैन (Mahindra Marksman) भारत का पहला स्वदेशी हल्का बुलेटप्रु वाहन है। इसका इस्तेमाल कई राज्यों की पुलिस करती है। हालांकि, इसे दंगा नियंत्रण के तौर पर यूज किया जाता है। ये वाहन गोलीबारी तक का सामना कर सकती है। इसमें 6 लोगों की आने की जगह होती है। 120 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले मार्क्समैन बुलेटप्रु वाहन में ऑर्मर प्लेटिंग दी गई है। इस वाहन को कर्नाटक, मुंबई और वेस्ट बंगाल की पुलिस चलाती है।

Tags:    

Similar News