भारत में लॉन्च होने वाली है MG ZS EV Facelift 2022 की जानकारी हुई लीक, जानिए...
MG ZS EV facelift 2022: ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG मोटर आज यानी 7 मार्च को अपनी 2022 एमजी जेडएस ईवी (2022 MG ZS EV) भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इसकी जानकारी पहले ही लीक हो गई है, आइए बताते हैं...;
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG मोटर आज यानी 7 मार्च को अपनी 2022 एमजी जेडएस ईवी (2022 MG ZS EV) भारत में लॉन्च करने वाली है। इस इलेक्ट्रिक कार में दमदार बैटरी पैक होगा। इसका एक ईवी मॉडल पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है। जोकि टाटा की इलेक्ट्रिक कार के बाद दूसरे नंबर पर आता है। कंपनी की ओर से MG ZS EV के पहले मॉडल को शुरुआती साल 2022 में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब ZS EV फेसलिफ्टेड मॉडल को आज लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। आइए आपको ZS EV Facelifted के बारे में लॉन्च से पहले जानकारी देते हैं...
महीने के आखिर में शुरू होगी डिलीवरी
रिपोर्ट की मानें तो ZS EV Facelifted को आज लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसके बाद कुछ ही दिन या महीने के आखिरी तक डिलीवरी की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, लॉन्च होने से पहले इस कार के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। लीक्स में इसके फीचर्स और रेंडर्स भी देखने को मिले हैं।
लीक्स रिपोर्ट की मानें तो ZS EV को पहले के मॉडल की तुलना में नया अवतार मिला है। इसके लुक में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेडलैम्प्स, अपडेटेड बंपर, थोड़ा रिपोज्ड चार्जिंग पोर्ट, 17-इंच के अलॉय व्हील, एलईडी टेल लैंप, शट-ऑफ फ्रंट ग्रिल आदि नए डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 51 kWh का बैटरी पैक होगा। ये कार 143 hp की पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। सिंगल चार्जिंग पर ये इलेक्ट्रिक कार 480 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
बात करें अगर अन्य फीचर्स की तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टर होगा। इस कार में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन, स्टार्ट या स्टॉप फीचर्स भी दिया गया है। इतना ही नहीं ये कार 6 एयरबैग के साथ पेश की जाएगी। इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम होगा।