MS Dhoni Bike: भारत में इकलौते धोनी पर है ये बेहतरीन बाइक, क्रिकेटर को है सबसे ज्यादा पसंद- देखें फोटो
भारतीय किक्रेट के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कार (cars) और बाइक (bikes) का बेहद शौक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके शानदार बाइक (ms dhoni bike collection) और कारों के क्लेक्शन (ms dhoni car collection) की चर्चा होती रहती है।;
MS Dhoni favorite Bike: भारतीय किक्रेट के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कार (cars) और बाइक (bikes) का बेहद शौक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके शानदार बाइक (ms dhoni bike collection) और कारों के क्लेक्शन (ms dhoni car collection) की चर्चा होती रहती है। उनके गराज में करोड़ों की कार और लाखों की बाइक खड़ी हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको एमएस धोनी की सबसे स्पेशल बाइक (MS Dhoni Special Bike) के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि भारत में यह बाइक लॉन्च भी नही हुई है।
हाल ही में कैप्टन कूल एमएस धोनी (Captain Cool MS Dhoni) ने अपने बाइकों के क्लेक्शन में यामाहा की विंटेज बाइक को शामिल किया है, जिसका नाम Yamaha RD350 LC है। भले ही बाइक भारत में लॉन्च नही हो लेकिन धोनी के पास यह बाइक है। धोनी यामाहा की इस बाइक को चलाना बेहद पसंद भी करते हैं।
एमएस धोनी की Yamaha RD350 LC एक कस्टमाइज बाइक है। इस बाइक को धोनी ने खास तौर पर अपने हिसाब से चंडीगढ़ के व्हीकल रीस्टोरेशन सर्विसेज प्रोवाइडर ब्लू स्मोक कस्टम्स से कस्टमाइज करवाया है। इस बाइक को कस्टमाइज करते समय इसके इंजन के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नही की गई है। कंपनी साल 1980 से 1983 के बीच इस बाइक का प्रोडक्शन करती थी लेकिन बाद में मार्केट में आए बदलावों को देखते हुए, कंपनी ने इस बाइक को बंद कर दिया। इस बाइक की कीमत क्या है, इसको लेकर धोनी ने किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।
धोनी के Yamaha RD350 LC बाइक के फीचर्स
एमएस धोनी की खास यामाहा RD350 LC बाइक पीले और काले रंग के कॉन्बिनेशन कलर की है। इस बाइक के फ्यूल टैंक पर धोनी के फेमस नंबर 7 लिखा गया है, जोकि इस बाइक को और भी स्पेशल बना देता है। यह बाइक यह गोल हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स, चौड़े टेल लैंप और ब्लैक आउट इंजन के साथ आती है। बाइक में 347CC पैरेलल ट्विन, टू-स्ट्रोक मोटर दिया गया है। कस्टमाइजेशन के बाद भी राउंड हेडलैंप, टर्न इंडिकेटर्स, रियर व्यू मिरर, ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रुमेंट कंसोल, स्कल्पटेड फ्यूल टैंक डिजाइन और रेक्टैंगुलर टेल लैंप जैसें फीचर्स बाइक में हैं। गौर करने वाली बात यह है कि कस्टमाइज करते समय बाइक के बेसिक में किसी भी तरह के बदलाव नही किए गए है। जानकारी के लिए बात दें कि धोनी के बाइक कलेक्शन में Yamaha RX-135, Norton Jubilee 250, BSA गोल्डस्टार, Yamaha थंडरकैट और Suzuki Shogun जैसी 10 से अधिक बाइक शामिल हैं।