Top 10 World's Richest की लिस्ट से बाहर हुए मुकेश अंबानी, एलन मस्क की संपत्ति में हुआ भारी इजाफा, यहां देखें पूरी सूची

मुकेश अंबानी को करीब 30.2 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। जिसके बाद मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 102 बिलियन डॉलर रह गई है। इस घटौती की वजह से अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर निकलते हुए 11 वें स्थान पर पहुंच गये हैं।;

Update: 2021-10-16 09:00 GMT

अरबपतियों की लिस्ट में हमेशा बने रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची से उनका नाम बाहर हो जाना है। वहीं (Tesla Ceo Elon Musk) एलन मस्क ने इसमें बढ़ोतरी बनाई है। इसकी वजह एलन मस्क की दौलत में भारी इजाफा होना है। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति 30.2 मिलियन डॉलर घट गई है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद उनकी दौलत बढ़कर 236 बिलियन डॉलर (Elon Musk Networth) हो गई है। वही दौलत के इजाफे के मामले में दूसरा नंबर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का है। जेफ बेजोस की संपत्ति में करीब 5.63 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 197 बिलियन डॉलर हो गई है। इतना ही नहीं बेजोस एलन मस्क से मात्र 39 बिलियन डॉलर पीछे हैं। इसके साथ ही दोनों ही बिजनेसमैन दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेब अंबानी को इस बार बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह उनकी दौलत में इजाफे की जगह करीब 30.2 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। जिसके बाद मुकेश अंबानी की (Mukesh Ambani Networth) कुल संपत्ति करीब 102 बिलियन डॉलर रह गई है। इस घटौती की वजह से अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर निकलते हुए 11 वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

टॉप 100 में शामिल हैं ये भारतीय उद्योगपति

वहीं दुनिया के टॉप 100 की बात करें तो इस सूची में भारत के दूसरे कई उद्योगपतियों के नाम भी शामिल है। इनमें मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर है। वहीं अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी 77 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में 13वें स्थान पर हैं। भारत के अजीम प्रेमजी इस सूची में 40.5 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ 33वें स्थान पर है। शिव नादर 30.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें और 27.8 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ राधा किशन दमानी 55वें स्थान पर हैं।

Tags:    

Similar News