New Year 2021: टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत ये अन्य घरेलू सामान खरीदने का है प्लान तो जल्दी खरीदें, नए साल से बढ़ने वाले हैं इतने प्रतिशत दाम
अगले साल यानी 2021 से इलेक्ट्रोनिक सामानों के दाम बढ़ने वाले हैं। अगर आप अपने घर के लिए इलेक्ट्रोनिक सामान जैसे टीवी, एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या अन्य सामान लेने का सोच रहे हैं तो जल्दी करिए, नए साल से इन सामानों पर 10 प्रतिशन तक बढ़ोतरी हो सकती है।;
नई दिल्ली। पूरे देश में तबाही मचा चुके कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। अभी तक देश की अर्थव्यवस्था ने गति नहीं पकड़ी है। जिसका नतीजा यह है कि महंगाई अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। चाहे घरेलु सामान हों या पेट्रोल-डीजल जैसे तेल सभी अब महंगाई की मार पड़ी हुई है। अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। अगले साल यानी 2021 से इलेक्ट्रोनिक सामानों के दाम बढ़ने वाले हैं। अगर आप अपने घर के लिए इलेक्ट्रोनिक सामान जैसे टीवी, एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या अन्य सामान लेने का सोच रहे हैं तो जल्दी करिए, नए साल से इन सामानों पर 10 प्रतिशन तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा तांबा, एल्युमिनियम और इस्पात जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ने और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई महंगा हो गया है। इस वजह से कीमतें बढ़ सकती है।
Manufactures ने कहा कि इसके अलावा आपूर्ति में कमी के कारण टीवी पैनल (ओपेन सेल) की कीमतें भी दोगुनी से अधिक हो चुकी हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही प्लास्टिक भी महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि एलजी (LG), पैनासोनिक (Panasonic) और थॉमसन (Thomsan) जैसे मैन्युफैक्चरर्स (Manufactures) के लिए जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी अपरिहार्य है, जबकि सोनी अभी भी हालात की समीक्षा कर रही है और उसे इस बारे में फैसला करना है।
पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ मनीष शर्मा ने कहा कि हमारा मानना है कि निकट भविष्य में कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी से हमारे प्रोडक्ट्स की कीमतें प्रभावित होंगी। मेरा अनुमान है कि जनवरी में 6-7 प्रतिशन कीमतें बढ़ेंगी और वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक ये 10-11 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी अगले साल 1 जनवरी से कीमतों में 7 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के उपाध्यक्ष (घरेलू उपकरण) विजय बाबू ने कहा कि जनवरी से हम टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन, रेफ्रिजरेटर आदि सभी उत्पादों की कीमतों में 7 से 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। कच्चे माल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए प्लास्टिक सामग्री की लागत भी काफी हद तक बढ़ गई है।