11 GB रैम और धांसू कैमरे के साथ बाजार में आएगा Nokia G42 5G, जानें 5 बड़ी खासियत
Nokia G42 5G Launch:ch: Nokia फोन को पसंद करने वाले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आज यानी 11 सितंबर को कंपनी Nokia G42 5G फोन को लॉन्च करने जा रही है। नोकिया ने अपने अपकमिंग फोन के तीन लुक दिए हैं। जो भारतीय यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं।;
Nokia G42 5G Launch: Nokia फोन को पसंद करने वाले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आज यानी 11 सितंबर को कंपनी Nokia G42 5G फोन को लॉन्च करने जा रही है। नोकिया ने अपने अपकमिंग फोन के तीन लुक दिए हैं। जो भारतीय यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं। इस फोन को 11 GB रैम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन की ढेर सारी खासियत है। जिसे हम इस खबर में विस्तार से बताने वाले हैं।
Nokia G42 5G की खासियत
कंपनी लॉन्चिंग से फोन के बारे में कुछ जरूरी जानकारी साझा की है। आमतौर पर जब किसी फोन को आप खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसके रैम के बारे में पता करते हैं कि इस फोन का रैम कितना है। कंपनी इस बात ख्याल रखते हुए Nokia G42 5G में ज्यादा लाने वाली है। यानी की इस फोन में आपको 11 GB रैम मिल सकता है। यह दावा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि कंपनी ने खुद किया है।
कमाल का लुक
इसके अलावा दूसरी खासियत इस फोन की लुक में देखने को मिल सकती है। किसी भी फोन को खरीदने में लुक बहुत मायने रखता है। Nokia G42 5G फोन में आपको प्रीमियम लुक मिल सकता है। यह फोन तीन आपको तीन कलर में So Grey, So Purple और Pink में भी लाने जा रही है।
मिलेगी बड़ी डिसप्ले
तीसरी खासियत इसकी इस फोन की डिस्प्ले है। Nokia G42 5G में आपको बड़ी HD डिस्पले मिलने वाली है। 16.6cm HD Display के साथ यूजर गेम्स खेलने या मूवी देखने में अच्छा एक्सपीरियंस ले सकता है।
धांसू कैमरा
Nokia G42 5G का कैमरे की बात करें तो कंपनी ने Nokia G42 5G फोन 50MP ट्रिपल रियर एआई कैमरा दिया है। इन सब चीजों का ध्यान रखते हुए इस फोन से आप बेहतरीन फोटो खींच सकते हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।
सिक्योरिटी अपडेट्स
कंपनी ने इस फोन को लेकर एक और दावा किया है। कंपनी का कहना है कि Nokia G42 5G फोन में हर महीने सिक्योरिटी अपडेट्स को पेश किया जाएगा। यह अपडेट्स यूजर को तीन सालों तक मिलती रहेगी। इसके अलावा यूजर्स को 2 साल के लिए Android OS Update भी मिलेगा। आवश्यकतानुसार यूजर अपडेट करवा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Cheapest Electric Scooter: ये है देश का सबसे सस्ता और अच्छा EV स्कूटर, साइकिल के दाम में लाएं घर