जल्द लॉन्च होगा 'आर-पार' दिखने वाला 5G स्मार्टफोन, डिजाइन और फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान!

भारत में यह डिवाइस फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा। एक ट्वीट में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने पुष्टि की कि Nothing Phone (1) वर्तमान में कई एशियाई देशों में निजी परीक्षण के चरण में है जिसमें इंडोनेशिया, भारत और मलेशिया शामिल हैं।;

Update: 2022-06-04 05:59 GMT

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदना चाहते हैं जिस पर सबकी नजरें टिकी रहे तो ये स्मार्टफोन आपकी इस इच्छा को जल्द ही पूरी कर सकता है। दरअसल, मार्केट में एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन में आर-पार दिखेगा। ये स्मार्टफोन जब आपके हाथ में होगा तो शायद हर किसी का सवाल फोन के बारे में जानने को लेकर ही हो सकता है।

इस दमदार स्मार्टफोन को नथिंग फोन1 (Nothing Phone (1) के नाम से पेश किया जाएगा। जो ट्रांसपेरेंट बैक के साथ आने वाला है। भारत में यह डिवाइस फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा। एक ट्वीट में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने  इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि Nothing Phone (1) वर्तमान में कई एशियाई देशों में निजी परीक्षण के चरण में है। इसमें इंडोनेशिया, भारत और मलेशिया शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। यह संभव है कि हैंडसेट को दुनिया के बाकी हिस्सों से पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा।

आईए अब जानते है इसके फीचर्स और कीमत

फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट से पावर लेगा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 Soc होगा। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, Nothing Phone (1) एंड्रॉइड 12 पर आधारित इन-हाउस नथिंग ओएस चलाएगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन को 3 साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सुरक्षा अपडेट मिलेगा। पर डिवाइस के कलर विकल्प और रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं फोन की कीमत 500 यूरो यानी लगभग 41,700 रुपये के आसपास हो सकती है। यानी कंपनी इसे एक मिड रेंज बजट में लॉन्च करने वाली है। 

Tags:    

Similar News