Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, इस तरह जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट!

Petrol-Diesel Price: भारत में आज यानी 30 जनवरी, रविवार के दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए हैं। इनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमत देशभर में 88 दिनों से स्थिर है।;

Update: 2022-01-30 04:27 GMT

भारत में आज यानी 30 जनवरी, रविवार के दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए हैं। इनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमत देशभर में 88 दिनों से स्थिर है। इनमें न तो बढ़ोतरी की गई है और ना ही कटौती। दो महीने से लगातार कुछ शहरों 95 रुपये की कीमत में पेट्रोल मिल रहा है। हालांकि, कच्चे तेल के भाव लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी की कीमतों पर पेट्रोल और डीजल के रेट तय की जाते हैं।

90 डॉलर से ऊपर कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से पेट्रोल-डीजल पर प्रभाव पड़ता है। इंट्ररनेंशल बाजार में इसकी कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसका असर पेट्रोल और डीजल पर भी हो सकता है। बीते शनिवार, 29 फरवरी 2022 के दिन कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर यानी 6754.19 रुपये रहा। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के रेट में भी चेंजेस हो सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत

साल 2021 के दिसंबर महीने से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इससे भारतीय लोगों पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। नवंबर साल 2021 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है, एक तरह से आम लोगों को राहत ही है।

नहीं हुआ कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव

ऑयल प्राइस नामक साइट की मानें तो 30 जनवरी, 2022 में कच्चे तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को WTI Crude की कीमतें 86.82 डॉलर यानी 6515.54 रुपये और Brent Crude की कीमत 90.03 डॉलर यानी 6756.44 रुपये है, ये ही कीमतें रविवार तक है। हलांकि, सोमवार 31 जनवरी, 2022 में कीमतों में बदलाव हो सकते हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के दाम (रविवार, 30 जनवरी)

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत चेक करने के लिए आप सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइस पर इनके रेट देख सकते हैं। इसके अलावा इस 9224992249 नंबर पर मैसेज कर भी नई कीमत की जानकारी ले सकते हैं। इंडियन ऑयल का रेट देखने के लिए RSP लिखकर इस नंबर पर मैसेज करें। जबकि, एचपीसीएल के लिए HPPRICE लिखकर मैसेज कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News