चाइना की इस कंपनी को टक्कर देगा रिलायंस जियो, कंपनी ने 5जी का पूरा किया परीक्षण
रिलायंस जियो ने अमेरिका में अपना 5जी का परीक्षण किया पूरा। चाइना की हुवावे को देगा टक्कर।;
टेलीकॉम क्षेत्र में आकर इंटरनेट को बेहद सस्ता करने से लेकर घर घर तक पहुंचाने वाले रिलायंस जियो ने अब एक और सफलता हासिल की है। जिसके बाद जियो ने सीधी टक्कर चीनी कंपनी हुवावे को दी है। रिलायंस जियो 5जी का अमेरिका में सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ है। वहीं उम्मीद है कि हुवावे को प्रतिबंध के चलते अब बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां और सरकारें 5जी टेक्नोलॉजी के लिए रिलायंस जियो को अपना सकती हैं।
भारतीय की बडी टेलीकॉम कंपनी (Reliance Jio) रिलायंस जियो ने अमेरीकी प्रौद्योगिकी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर 5G तकनीक और उससे जुड़े उत्पादों का परीक्षण कर दिया है। इसमें अमेरिका के सैन डियागो में हुए एक वचुर्अल कार्यक्रम में रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमान ने 5जी तकनीक के सफल परीक्षण की घोषणा की है। इसके साथ ही मैथ्यू ओमान ने बताया कि क्वालकॉम और रिलायंस की अनुषंगी रेडिसिस के साथ मिलकर 5जी तकनीक और उससे जुड़े उत्पादों पर काम कर रहे हैं। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकेगा।
1000 एमबीपीएस से ज्यादा की स्पीड पर परखा गया परीक्षण
रिलायंस जियो ने क्वालकॉम के साथ 5जी उत्पाद बनाए हैं। इसे 1000 MBPS से भी ज्यादा की स्पीड पर परखा गया है। इसके साथ ही परीक्षण के लिए 5जी तकनीक रिलायंस जियो ने मुहैया कराई है। वहीं मुकेश अंबानी ने तीन महीने पहले 15 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्री की आमसभा को संबोधित करते हुए रिलायंस जियो के 5G टेक्नोलॉजी के ईजाद की घोषणा की थी। वहीं इस स्वदेशी तकनीक को देश को सौंपते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही रिलायंस जियो 5जी तकनीक की परीक्षण के लिए तैयार है। भारत में हालांकि अभी तक 5जी तकनीक परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध नही हो पाया है।