Haryana Sarkari Yojana 2023: हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को दे रही 3000 रुपये, ऐसे करें फटाफट आवेदन
हरियाणा की मनोहर सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दे रही है। आइए, आपको हरियाणा सरकार की सक्षम युवा योजना 2023 के बारे में शुरुआत से अंत तक बताते हैं।;
Haryana Saksham Yuva Yojana 2023: हरियाणा सरकार के सामने बेरोजगारी एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। बेरोजगारी के आंकड़ों में हरियाणा देशभर में शीर्ष स्थान पर है। राज्य में बेरोजगारी (Haryana unemployment) को कम करने के लिए मनोहर लाल की सरकार (Manohar Lal government) युवाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही हैं। बेरोजगारी के स्तर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सक्षम युवा योजना (Saksham Yuva Yojana) चलाई जा रही है। आइए, आपको हरियाणा सक्षम युवा योजना 2023 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
हरियाणा सरकार (Haryana government) ने युवाओं को रोजगार दिलाने और बेरोजगारी भत्ता (unemployment allowance) देने के लिए हरियाणा सक्षम युवा योजना की शुरुआत की। योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रति माह अधिकतम 3000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। सक्षम युवा योजना में 12वीं पास युवाओं को 900 रुपये प्रति माह, ग्रेजुएट युवाओं को 1500 रुपये प्रति माह और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
हरियाणा सक्षम युवा योजना 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पेन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- मैट्रिक सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट
- ग्रैजुएट डिग्री
- पोस्टग्रेजुएट डिग्री
- बैंक खाता कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा सक्षम युवा योजना 2023 के लिए जरूरी शर्तें
- आवेदक हरियाणा का नागरिक हो।
- कम से कम 12वीं पास हो।
- कोई प्राइवेज या सरकारी नौकरी नहीं कर रहा हो।
- परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
- रेगूलर पढ़ाई नहीं कर रहा हो।
हरियाणा सक्षम युवा योजना 2023 में आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले हरियाणा सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.hreyahs.gov.in/ पर जाएं।
- 'लॉग इन करें / Sign In' के ऑप्शन पर जाकर लॉग इन करें।
- अब आपके सामने योजना का फॉर्म खुलेगा, उसे नजरअंदाज करके Don’t have an account के ऑप्शन को चुनें।
- अगले पेज पर Registration for SAKSHAM YUVA Scheme पर क्लिक करें।
- अपनी क्वालिफिकेशन के हिसाब से चयन करें।
- इसके आप अपनी डिटेल्स, डाक्यूमेंट्स को अपलोड करके साइन अप करें।
- अब आपके सामने फॉर्म खुलेगा, उसे भरें।
- मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह आपका योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।