मौका! 2 लाख से कम कीमत पर घर लाएं Maruti Swift कार, फटाफट यहां से करें बुक

अब आप मात्र 2 लाख रुपये खर्च करके मारुति सुजुकी की स्विफ्ट कार खरीद सकते हैं। खबर में देखें मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू साइट पर उपलब्ध 5 स्विफ्ट कार की डिटेल्स...;

Update: 2022-12-12 13:01 GMT

Maruti Suzuki Second Hand Swift Cars: खुद की कार खरीदने (buying own car) का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बजट नहीं होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता है। आज की खबर में हम आपको कुछ सेकेंड हैंड कार (second hand cars) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 2 लाख से भी कम रुपये (car under 2 lakh) खर्च करके घर लाया जा सकता है।

दरअसल, हम आपको आज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की marutisuzukitruevalue वेबसाइट पर उपलब्ध 5 यूज्ड स्विफ्ट कार की जानकारी देने जा रहे हैं। मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू साइट पर कंपनी अपनी पुरानी कारों को बेचती हैं। यहां आपको सर्टिफाइड कारें ही मिलेंगी। साथ ही यहां से कार खरीदने पर आपको कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए यह सबसे विश्वसनीय साइट है।

Swift VXI: वेबसाइट पर 2022 VXI मॉडल स्विफ्ट कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। कार पेट्रोल इंजन की है। अभी तक 38893 km चल चुकी है। कार की कीमत 80000 रुपये है। कार बिक्री के लिए जयपुर में है।

Swift LDI: यह कार 2011 मॉडल डीजल इंजन की है। कार अब तक 89225 km चली है। कार को आगरा में जाकर 135000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Swift VDI: लिस्ट की अगली कार स्विफ्ट का VDI मॉडल है। 2011 मॉडल की कार अब तक 58712 km चली हुई है। डीजल इंजन की कार 1 लाख रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Swift VXI: 2013 मॉडल मारुति सुजुकी स्विफ्ट VXI कार वेबसाइट पर लिस्ट है। Petrol इंजन की यह कार अब तक 78506 km चल चुकी है। कार को 190000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Swift VXI: यह कार ब्रिकी के लिए फरीदाबाद में उपलब्ध है। कार 2011 मॉडल और पेट्रोल इंजन की है। कार अब तक 98 480 km चल चुकी है। कार की कीमत 190000 लाख रुपये है।

Tags:    

Similar News