Sony BRAVIA XR OLED A80K स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, जानिए क्या आपके बजट में होगा फिट

Sony ने हाल ही में एक नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV लॉन्च कर दिया है। ये नया स्मार्ट टीवी कंपनी के कॉग्निटिव प्रोसेसर XR के साथ आता है।;

Update: 2022-07-24 11:53 GMT

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी सोनी (Sony) ने हाल ही में एक नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV लॉन्च कर दिया है। ये नया स्मार्ट टीवी कंपनी के कॉग्निटिव प्रोसेसर XR के साथ आता है, जिससे स्मार्ट टीवी की पिक्चर और साउंड क्वालिटी में काफी सुधार देखने को मिलता है। ये टीवी 3 अलग-अलग साइज की डिस्प्ले में उपलब्ध है साथ ही इसमें ये कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत काफी ज्यादा बताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि Sony का ये BRAVIA XR OLED A80K Smart TV में क्या फीचर्स मिल रहे हैं।

Sony Bravia XR OLED A80K के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सोनी के इस स्मार्ट टीवी में आपको 3 डिस्प्ले साइज का ऑप्शन्स दिया गया है। इसे आप 55-इंच, 66-इंच और 77-इंच के ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। ये तीनों स्मार्ट टीवी जैसे ही फीचर्स के साथ लॉन्च किये गए हैं। Sony BRAVIA XR OLED A80K स्मार्ट टीवी के तीनों ही वेरिएंट्स 4K OLED पैनल, 100Hz तक के रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और एचडीआर10 सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आपको 4 एचडीएमआई पोर्ट और 2 USB पोर्ट भी दिए गए हैं। वहीं इस टीवी की पिक्चर क्वॉलिटी काफी जबरदस्त है और कॉग्निटिव प्रोसेसर की मदद से ये कलर और कॉन्ट्रैस्ट को जरूरत के हिसाब से बूस्ट कर पाता है।

अगर Sony BRAVIA XR OLED A80K स्मार्ट टीवी की कीमतों की बात करें तो ये काफी महंगा है। इसका 66-इंच वाला मॉडल 3,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसका 77-इंच वाला मॉडल 6,99,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 55-इंच वाले तीसरा वेरिएंट के कीमत और उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है। अगर आप भी सोनी का ये स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते है तो ये आपको सोनी सेंटर और रीटेलर्स के पास मिल जाएंगे।

सोनी का ये स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ और वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है। साथ ही ये एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसलिए इसमें आपको गूगल प्ले स्टोर की सुविधा भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपने टीवी पर अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स (Netflix) जैसे कई सारे ऐप्स को डाउनलोड कर सकते है। सोनी का ये टीवी 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें आप ऑटो एचडीआर टोन मैपिंग, लो लेटेंसी मोड और वॉयस जूम 2 जैसे फीचर्स का मजा उठा सकते हैं।

Tags:    

Similar News