Summer Tips and Tricks: धूप की तपिश से लेकर पसीनों से राहत दिलाएगा ये कैप, क्या है खासियत और कीमत?

आज हम आपके लिए एक ऐसा गैजेट लेकर आए हैं जो आपको धूप की तपिश के साथ ही पसीनों को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...;

Update: 2022-03-23 05:47 GMT

गर्मी का मौसम (Summer Tips and Tricks) शुरू हो गया है और धूप सिर चढ़ने लगा है। ऐसे में दोपहर में अगर बाहर निकलना पड़ जाए तो कैप (Cap) और गॉगल्स (Goggles) का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे धूप से बचाव तो किया जा सकता है लेकिन गर्मी को कम करना मुमकिन नहीं हो पाता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा गैजेट (Summer Gadget) लेकर आए हैं जो आपको धूप की तपिश के साथ ही पसीनों को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

गर्मी में ठंडक का एहसास 


गर्मी से छुटकारा दिलवाने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इनमें से एक पोर्टेबल फैन सन हैट (Portable USB Charging Fan Sun Cap) भी है। सरल भाषा में कहें तो एक ऐसा कैप जिसमें फैन लगा हुआ होता है। इसे आप धूप के समय बाहर निकलने पर भी पहन सकते हैं, जो आपको गर्मी में ठंडक का एहसास दिला सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती है और ना ही इसमें कोई वजन होता है।

कैसी होता है पोर्टेबल फैन सन हैट

  • ये एक आम कैप की तरह है।
  • इसमें एक फैन लगा होता है।
  • ये फैन बैटरी की मदद से चलता है। 
  • इसकी बैटरी को यूएसबी से चार्ज करना होता है।
  • फुल चार्ज होने में इसे आधा घंटा लगता है।

  • फुल चार्जिंग पर ये करीब 5 घंट तक चलता है। 
  • इससे हवा सीधे चेहरे पर आती है।
  • इसमें ऑन और ऑफ का बटन होता है।
  • कैप में लगे फैन का हाइड भी किया जा सकता है।
  • फैन को एडजेस्ट करने के लिए कैप के पीछे एक क्लिप दी गई है।

कहां से खरीदा जाए?

अगर आप पोर्टेबल फैन खरीदना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ये आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आसानी से मिल सकेगा। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये है। जबकि, इसकी कीमत 900 रुपये तक जाती है। इसमें बैल्क, पींक समेत कई कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसे मेल या फिमेल कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि ये एक यूनिसेक्स कैप है।

Tags:    

Similar News