खुशखबरी: Tata Steel अपने कर्मचारियों को कोरोना काल में दे रहा तोहफा, सैलरी के साथ कंपनी लाखों रुपये देगी बोनस

कर्मचारियों को एरियर के साथ बोनस भी देगी कंपनी। सभी कर्मचारियों को ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा बोनस।;

Update: 2020-09-16 08:08 GMT

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच जहां देश भर में लाखों लोगों की नौकरी चली गई। वहीं हजारों कंपनियां बंद हो गई है। इसबीच ही कर्मचारियों के लिए बडी खुशखबरी है। जी हां यह खुशखबरी (TaTa Steel) टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को पूरी सैलरी के साथ ही लाखों रुपये का (Bonus) बोनस देने की प्लानिंग कर के दी है। टाटा स्टील ने इस वर्ष बिना किसी हलचल के प्रबंधन और यूनियन के बीच कर्मचारियों के लिए बोनस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। इसके तहत कंपनी के एक कर्मचारी को 3 लाख रुपये से भी ज्यादा को बोनस दिया जा सकता है। वहीं कंपनी इस साल 235.54 करोड़ रुपये अपने कर्मचारियों में बोनस के रूप में देगी।

दरअसल, देश झारखंड स्थित टाटा स्टील की जमशेदपुर यूनिट व ट्यूब डिवीजन समेत 12807 कर्मचारियों के बीच 142.05 करोड़ रुपये बंटेंगे। इतना ही नहीं कंपनी इस साल अपने कर्मचारियों को प्रमोशन भी देगी। वहीं कंपनी ने कर्मचारियों को एरियर की राशि पर 212.71 करोड़ रुपये एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक बेसिक और डीए पर वार्षिक बोनस 888.13 करोड़ रुपये दोनों मिलाकर 1100.84 करोड़ रुपये पर बोनस राशि देगी।

इस हिसाब से कर्मचारियों को दिया जाएगा बोनस

जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील इस साल एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को कम से कम 26839 रुपये और अधिकतम 84496 रुपये बोनस के रूप में देगी। इसके साथ ही ओल्ड ग्रेड में औसतन 110914 व अधिकतम 301402 रुपये बोनस दिया जाएगा। वहीं पिछले वर्ष टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को 239.61 करोड़ बोनस के रूप में दिया था। इसमें जमशेदपुर व ट्यूब डिवीजन के 13675 कर्मचारियों के बीच 131.22 करोड़ की राशि बांटी गई थी। प्रतिशत में गणना के आधार पर 15.86 प्रतिशत बोनस दिया गया था। वहीं एनएस ग्रेड कर्मचारियों को कम से कम 34764 रुपये व अधिकतम 63945 रुपये दिये गये थे। 

Tags:    

Similar News