कम पैसों में शुरू कर सकते हैं ये 10 बिजनेस, हर महीने मुनाफे के साथ होगी लाखों की कमाई
देश में कोरोना वायरस की वजह से देश में महामारी का दौर चल रहा है। लाखों लोग ऐसे हैं जिनकी लॉकडाउन में नौकरी चली गई है और वह ऐसे समय में बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में हम आपको कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा कमाई वाले बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।;
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वजह से देश में महामारी का दौर चल रहा है। लाखों लोग ऐसे हैं जिनकी लॉकडाउन में नौकरी चली गई है और वह ऐसे समय में बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में हम आपको कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा कमाई वाले बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी ज्यादा कमाई वाले बिजनेस का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इन बिजनेस को शुरू करने के लिए कोई खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है और इन कामों में आप हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं और सबसे खास बात यह है कि इन सभी बिजनेस के लिए आपको सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
1. पेड़ बरसाएंगे पैसा
पेड़ भी कई प्रकार से आमदनी का जरिया हैं। अगर आपके पास एक या दो बीघे की भी खेती है तो आप उसमें शीशम, सागौन जैसे बेशकीमती पेड़ लगा सकते हैं। व्यवस्थात्मक तरीके से की गई खेती से 8-10 साल बाद यह आपको करोड़पति बना सकते हैं। ध्यान रहे, 40 हजार की कीमत का एक ठीक ठाक शीशम का पेड़ बिक ही जाता है। सागौन का पेड़ तो उससे भी कीमती है।
2. दूध का बिजनेस
दूध के काम में बहुत मुनाफा है। इसके लिए आपको गाय या भैंस खरीदनी होगी। आप एक या दो पशुओं के साथ अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। ध्यान रहे, दूध का कारोबार स्वर्णिम है। आप कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं या फिर लोकल स्तर पर दूध बेचने वालों से भी संपर्क साध सकते हैं।
3. फूलों की खेती
आज के समय में फूलों की एहमियत बहुत बढ़ गई है। जगह जगह पर फूल बेचते लोगों को देखा जा सकता है। इसके लिए आप कहीं भी लीज पर थोड़ी सी जमीन लेकर फूलों की खेती कर सकते हैं। कई ऑनलाइन वेबसाइट्स से संपर्क कर आप सीधे अपने फूल बेच सकते हैं। सूरजमुखी, गुलाब, गेंदे की खेती बेहद फायदे की है।
4. सब्जियों की खेती
वैसे तो खेतीबाड़ी में मुनाफा ही मुनाफा है और यह हर किसी के बस की बात भी नहीं है खासकर गेहूं-चावल की खेती करना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन छोटी जमीन की चारदीवारी या घेराबंदी कर सब्जियों की खेती आपको मालामाल कर सकती है। खासकर मिर्च, गोभी, टमाटर जैसी सब्जियां आपकी जेब भर देंगी।
5. शहद का बिजनेस
शहद निकालने के लिए मधुमक्खी पालने का बिजनेस सालों पुराना है लेकिन वक्त के साथ अब इसने पेशेवर रूप ले लिया है। आप 1 से डेढ़ लाख में थोड़े साधनों के साथ यह काम शुरू कर सकते हैं। हां, इसके लिए आपको ट्रेनिंग की जरूरत होगी। लेकिन यह काम भी आपको भरकर मुनाफा देगा।
6. मछली पालन
अगर आप कम समय में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो मछली पालन एक बहुत बढ़िया आइडिया साबित हो सकता है। कई शहरों में तो अधिकतर जनसंख्या मछली खाती है। आप मछली पालन के लिए छोटी जमीन से काम शुरू कर सकते हैं। जमीन खोदने के बाद निकलने वाली मिट्टी तो बेच ही सकते हैं, जो गड्ढा बनेगा उसे तालाब की शक्ल देकर जलस्तर बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। ये कारोबार आपको लाखों की कमाई करा सकता है।
7. पॉल्ट्री फार्मिंग
पॉल्ट्री फार्मिेंग के लिए निवेश की जरूरत पड़ती है और यह बहुत नाजुक काम भी है। लेकिन इस काम में बहुत मुनाफा भी है। मुद्रा लोन इसके लिए आपकी मदद कर सकता है। एक बार काम शुरू हो जाने पर आपकी शुरुआती कमाई 15-20 फीसदी मुनाफे के साथ शुरू होती है।
8. एलोवेरा की खेती
एलोवेरा की खेती में एक बीघा जमीन में इसके करीब दो हजार से अधिक पौधे लगते हैं और पांच-छह हजार रुपये का खर्च आता है। साल में चार-पांच बार सिंचाई और निराई की जरूरत होती है। इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग की भी कोई खास जरूरत नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं ओलावृष्टि, पाला और बेमौसम बारिश का इस पर कोई विपरीत असर भी नहीं पड़ता है। एलोवेरा को कम छायादार वृक्षों के साथ भी उगाया जा सकता है। साल में दो बार इसकी पत्ती काटते हैं और एक साल में औसतन 15 से बीस हजार रुपये प्रति बीघा आय भी प्राप्त कर रहे हैं।
9. तुलसी की खेती
तुलसी की खेती सबसे ज्यादा मुनाफे वाली खेती है। आजकल बहुत सी कंपनियों में तुलसी का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। चाहे वह पतंजलि हो या हिमालया जैसी बड़ी कंपनियों में तुलसी के पत्ते उपयोग में आते हैं। ऐसे में तुलसी के मामले में ये कमाई और अधिक है। तुलसी की खेती करने वाले किसानों की मानें तो 15 बीघा जमीन में तीन महीने में 20 हजार रुपए की लागत से तैयार तुलसी की खेती से तीन लाख रुपए का मुनाफा हो रहा है।
10. बांस भी है कमाई का जरिया
बांस ऐसा पेड़ है जिसने कई तरह की रचनात्मक वस्तुएं बनती हैं। इससे मेज से लेकर झोपड़ीनुमा घर भी बन जाते हैं। इसपर काम करने वाली कंपनियों को इसकी खूब जरूरत होती है। प्रतिवर्ष एक पेड़ से यदि 5 क्विंटल बांस की पैदावार होती है तो 100 पेड़ों से करीब 500 क्विंटल का उत्पादन होगा। यदि किसी किसान के पास वर्तमान में 500 क्विंटल बांस है और वह उसे बेचेगा तो उस हिसाब से किसान की कमाई डेढ़ लाख के लगभग होगी।