Today Petrol Diesel Price : इस महीने पहली बार सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, फटाफट चेक करें आज कितने गिरे दाम

आज तेल कंपनियों इस महीने में पहली बार तेल के दामों में कटौती की। इसके पहले लगातार 15 दिन तक पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil अब 66 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।;

Update: 2021-04-15 04:14 GMT

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज है। कई शहरों में तो तेल की कीमत 100 के भी पार पहुंच गई है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का पसीना निकाला हुआ है। हालांकि अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि तेल के दामों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। आज भी तेल कंपनियों इस महीने में पहली बार तेल के दामों में कटौती की। इसके पहले लगातार 15 दिन तक पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil अब 66 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। अप्रैल से पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। अप्रैल में ये पहली कटौती है।

क्यों गिरे दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था। तब दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था। मार्च महीने पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे। मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट (Global Market)  में कच्चे तेल की कमजोरी है। कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गई थी। लेकिन अब इसमें तेजी लौटने लगी है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था। हालांकि पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।

कहां किस रेट में मिल रहा तेल

दिल्ली में पेट्रोल आज 16 पैसे सस्ता होकर 90.56 रुपये से कम होकर 90.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में भी पेट्रोल 96.98 रुपये प्रति लीटर से 15 पैसे कम होकर 96.83 पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपये से कम होकर 90.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 92.43 रुपये पर बिक रहा है।

Tags:    

Similar News