Gold Price Today: मानसून में फिसला सोना, दामों में भारी गिरावट, यहां जानें आज का भाव
Todays Gold Price: भारत के कारोबार बाजार में आज सोने के में इसके हाई रेट से 2100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। देश में 24 कैरेट सोने के दाम 59,490 रुपये (10 ग्राम) और 22 कैरेट के लिए 54,490 रुपये (10 ग्राम) है।;
Todays Gold Price: सोना भारत में पारंपरिक परिधान से लेकर हर शुभ कार्य में उपयोग किया जाता है, इसलिए इसके भाव पर सबकी नजर बनी रहती है। मानसून सीजन में सर्राफा बाजार थोड़ी नरमी में है। गोल्ड इस समय अपने हाई रेट से 2100 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर आप सोना खरीदने के मूड में हैं तो इस मौके को अपने हाथ से न जाने दीजिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के भाव में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सोने का यह उछाल आपके जेब पर भारी पड़ सकता है। सप्ताह के पहले दिन देश में 24 कैरेट सोने के दाम 59,490 रुपये (10 ग्राम) और 22 कैरेट के लिए 54,490 रुपये (10 ग्राम) है।
विभिन्न शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
बैंगलोर
बैंगलोर में 22 कैरेट गोल्ड का दाम आज 55,350 रुपये है, वहीं 24 कैरेट के लिए यह 60,410 रुपये है।
चैन्नई
चैन्नई की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट गोल्ड 47,927 रुपये और 24 कैरेट 52,285 रुपये हैं।
दिल्ली
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना आज 55,500 रुपये और 24 कैरेट 60,530 रुपये हैं।
हैदराबाद
हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड 55,350 रुपये है वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 60,410 रुपये बने हुए हैं।
मुंबई
महानगरी मुंबई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,350 रुपये है और 24 कैरेट गोल्ड को 60,380 रुपये में खरीदा जा सकता है।
क्या होता 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड में अंतर
24 कैरेट
24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है। 24 कैरेट सोने में 99.9 प्रतिशत सोना होता है। इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड को सोने के सिक्के बनाने में उपयोग किया जाता है।
22 कैरेट
22 कैरेट सोने का उपयोग ज्वेलरी बनाने में किया जाता है। इसमें 22 पार्ट सोने का होता है और दो पार्ट किसी अन्य धातु का जैसे सिल्वर या निकेल। किसी अन्य मेटल को मिला देने से सोना कड़ा हो जाता है। इससे यह गहनों के लिए उपयुक्त होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।
ये भी पढ़ें- ITR Filing Last Date: आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख आज