अक्टूबर में 10 कारों ने मार्केट में मचाई धूम, मारुति ऑल्टो बनी ग्राहकों की पहली पसंद, पढ़िये सूची

अक्टूबर के महीने में भारतीय ऑटो बाजार में रौनक देखने को मिली। ग्राहकों ने जमकर गाड़ियों की खरीदारी की। पढ़िये अक्टूबर के महीने में बिकने वाली टॉप 10 कार की डिटेल्स...;

Update: 2022-11-09 11:18 GMT

Top Selling Cars on October 2022: फेस्टिवल सीजन के चलते अक्टूबर के महीने में भारतीय ऑटो बाजार (Indian auto market) में रौनक देखने को मिली। ग्राहकों ने जमकर गाड़ियों की खरीदारी की। सालाना आधार पर बिक्री में 29 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। पिछले महीने मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को गाड़ियों को सबसे ज्यादा (140337 यूनिट्स) खरीदा गया। आज की खबर में पढ़िये अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार (top 10 best selling cars in October) की डिटेल्स...

Maruti Alto: भारतीय की ऑल टाइम फेवरेट मारुति ऑल्टो सेल के मामले में नंबर वन रही। अक्टूबर के महीने में मारुति ने ऑल्टो की 21260 कार को बेचा। साल 2018 में यह आंकड़ा 17389 यूनिट्स पर था।

Maruti Wagon R: सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार मारुति की हैचबैक वैगनआर बनी। कंपनी के वैगनआर की 17945 यूनिट्स को सेल किया, जो कि पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 45% अधिक है।

Maruti Swift: मारुति की पॉपुलर कार स्विफ्ट की अक्टूबर के महीने में 17231 यूनिट्स बिकी है। पिछले साल इसी महीने स्विफ्ट की केवल 9180 यूनिट्स ही सेल हुई थी। बिक्री में 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Maruti Baleno: लिस्ट की अगली कार भी मारुति सुजुकी की है। बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली चौथी कार बनी। अक्टूबर के महीने में मारुति बलेनो की 17149 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछली साल यह आंकड़ा 15573 यूनिट्स पर था।

Tata Nexon: टॉप सेलिंग कार की टॉप 5 की लिस्ट में टाटा की नेक्सॉन कार ने भी जगह बनाई है। टाटा नेक्सॉन की पिछले महीने 13767 यूनिट्स बिकी। बिक्री में साल 2021 के मुकाबले 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Maruti Dzire: अक्टूबर के महीने में मारुति सुजुकी ने अपनी डिजायर कार की 12321 यूनिट्स को सेल किया। 2016 के बाद से ही यह कार मार्केट में छाई हुई है।

Hyundai Creta: बीते कुछ सालों से भारतीय लोगों की पहली पसंद हुंडई क्रेटा बनी हुई है। टॉप 10 की लिस्ट में हुंडई की एकमात्र कार क्रेटा है। कंपनी ने फेस्टिवल महीने में कार की 11880 यूनिट्स को बेचा।

Tata Punch: टाटा पंच की अक्टूबर के महीने में 10982 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले सेल में 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Maruti Ertiga: अक्टूबर के महीने में मारुति अर्टिगा की 10494 यूनिट्स बिकी है। पिछले साल के मुकाबले सेल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

Maruti Brezza: मारुति सुजुकी की ब्रेजा कार ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई। ब्रेजा की 9941 यूनिट्स अक्टूबर के महीने में सेल हुई।

Tags:    

Similar News